हिमाचल की ‘सुप्रीम’ जीत, BBMB विवाद में आया फैसला, सुक्खू सरकार ने जीती हक की चौथी लड़ाई, 500-1000 करोड़ सालाना लाभ

हिमाचल की ‘सुप्रीम’ जीत, BBMB विवाद में आया फैसला, सुक्खू सरकार ने जीती हक की चौथी लड़ाई, 500-1000 करोड़ सालाना लाभ


Last Updated:

Himachal BBMB Dispute: हिमाचल प्रदेश को बीबीएमबी के साथ 15 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी जीत मिली है. मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश को 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी, जिससे सालाना एक हजार करोड़ तक आय हो सकती है.

Zoom

चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू.

शिमला. हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा बांध ब्यास मैनेजमैंट के साथ चल रहे 15 साल पुराने विवाद में बड़ी जीत मिली है. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के मैहला में यह जानकारी दी और दावा किया है.

सीएम ने कहा कि बीबीएमबी के एरियर के 15 साल पुराने मामले में हिमाचल के हक में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है और प्रदेश को 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली मिलेगी. बीबीएमबी को 20 साल में यह यूनिट को हिमाचल को देनी होंगी. 6 रुपये प्रति यूनिट की दर से भी अगर बिजली को बेचा जाएगा तो सरकार को सालाना 500 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त होगा.

सीएम ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर अगर अन्य प्रदेशों के साथ 15.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद समझौता अगर होता है तो हिमाचल सरकार को लगभग 1000 करोड़ रुपये राजस्व सालाना प्राप्त होगा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी ने BBMB के एरियर के मामले में मिली जीत को प्रदेशवासियों की जीत बताया. उन्होंने कहा कि अगर नियत नेक, इच्छा शक्ति दृढ़ और लगन हो तो बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीती जा सकती है.

सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान से सरकार ने अपने हक की यह चौथी लड़ाई 4 वर्ष के कार्यकाल में लड़ी और जीती है. वाइल्ड फ्लावर हॉल, जेएसडब्ल्यू और किशाऊ बांध मामले में सरकार इससे पहले अपने हक लड़ाई लड़कर जीत हासिल कर चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, अधिकारियों और सुप्रीम कोर्ट में BBMB का केस लड़ रहे सभी अधिवक्ताओं का भी तहेदिल से धन्यवाद करता हूं.

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने BBMB मामले में भाजपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हक की लड़ाई क्यों नहीं लड़ीं. भाजपा हिमाचल के हितों की रक्षा और संरक्षण करने में विफल रही है, जो अपने हितों का संरक्षण नहीं कर सकते, वे प्रदेश हित की लड़ाई नहीं जीत सकते. हमने जिस भी लड़ाई को लड़ा, उसे जीता है. हमने निजी नहीं, हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी है. लेकिन, भाजपा ने हिमाचल के हितों को नजरअंदाज किया और विधायक चोरी करने में जुटी रही.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है. अभी वाटर सेस और चंडीगढ़ में हिमाचल के हक की लड़ाई जीतनी शेष है. RDG बंद होने के बावजूद मुझे पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश 2032 में हिंदुस्तान का सबसे अमीर व समृद्धशाली राज्य होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे हम प्रदेश के हक की लड़ाई जीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेशवासियों को उनका हक दिया जा रहा है.



Source link