विधि बदलें, बदलेगी कमाई! ऐसे करें सब्जियों की खेती तो बढ़ेगी पैदावार, जहानाबाद के किसान का आजमाया हुआ तरीका

विधि बदलें, बदलेगी कमाई! ऐसे करें सब्जियों की खेती तो बढ़ेगी पैदावार, जहानाबाद के किसान का आजमाया हुआ तरीका


होमताजा खबरकृषि

विधि बदलें, बदलेगी कमाई! ऐसे करें सब्जियों की खेती तो बढ़ेगी पैदावार

Last Updated:

Alan Method Vegetable Farming Profit: बिहार के जहानाबाद में किसान आधुनिक तकनीक और अलान विधि से सब्जियों की खेती कर रहे हैं. इस विधि से टमाटर और दूसरी सब्जियों का उत्पादन बेहतर होता है और बाजार में अच्छी कीमत मिलने से किसानों की कमाई बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जहानाबाद. बिहार में खेती का तौर-तरीका बदल रहा है. यहां के किसान नई तरकीब अपनाकर कमाई बढ़ा रहे हैं, क्योंकि परंपरागत खेती से उन किसानों को जितना लाभ चाहिए, उतना नहीं मिल पाता. ऐसे में वे खेती में प्रयोग करना शुरू कर चुके हैं. वैसे किसान जिनके पास पूंजी की कमी नहीं होती, वे आधुनिक मशीनों से खेती कर रहे हैं, लेकिन जिन किसानों के पास पैसे की कमी होती है, वे खेतों में जुगाड़ कर कृषि कार्य करते हैं. आजकल सब्जियां उगाने के लिए ज्यादातर किसान आलान विधि का इस्तेमाल करने लगे हैं. इसमें जहानाबाद जिले के भी किसान शामिल हैं. किसानों का मानना है कि इस विधि से खेती करने पर अधिक लाभ मिलता है.

होती है बेहतर कमाई
जिले के मखदुमपुर प्रखंड के जगपुरा गांव के किसान रिंकू कुमार एक एकड़ में खेती करते हैं. सालों भर सब्जियां उगाते हैं. सब्जियों की फसल लगाकर अच्छी कमाई करते हैं. हालांकि, वे सब्जियों की खेती उन्नत तरीकों से करते हैं, जिसमें आलान विधि भी शामिल है. किसान रिंकू का मानना है कि इस विधि से खेती करने पर उनकी फसल की कीमत बाजार में अच्छी मिलती है, जिसके चलते कमाई बेहतर होती है. साथ ही, पैदावार में भी काफी अंतर देखने को मिलता है. ऐसे में जब अधिक उत्पादन और बाजार में सही कीमत मिलेगी तो किसानों को फायदा होगा. यही कारण है कि वे इस विधि से सब्जियों की खेती करते हैं.

इस विधि से खेती करने पर कमाई में आएगा उछाल
लोकल 18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 5 कट्ठा में टमाटर लगा हुआ है, जिसको अलान विधि से लगाए हैं. हम कई वर्षों से इस विधि से खेती करते आ रहे हैं और इस विधि ने हमें बेहतर परिणाम दिए हैं. आप सामान्य तरीकों से अगर टमाटर की खेती जमीन पर करते हैं तो बीमारी का भी डर रहता है. इसके साथ-साथ फसल से उत्पादन भी कम मिलता है. इतना ही नहीं, जो फल पैदा होता है, उसकी चमक भी कम होती है. बाजार में सब्जी की बिक्री करने के लिए उसका साइज और चमक जरूरी होता है. ये दोनों चीजें अगर होती हैं तो उसकी कीमत बाजार में अच्छी मिलती है. वरना कम कीमत में ही माल मार्केट में भेजना पड़ता है.

‘अलग सोचकर करें खेती तो मिलेगी सफलता’
रिंकू का कहना है कि आप जिस तरह से खेती करते हैं, उसी तरह की आमदनी होती है. अगर कुछ तरकीब अपनाएंगे तो बेशक सफलता मिल सकती है. हमने भी शुरुआत कुछ इसी तरीके से की थी. यूट्यूब पर देखकर अलान विधि को खेतों में इस्तेमाल करने लगा. शुरुआती कुछ समय तक समस्याएं तो आईं, लेकिन बाद में अच्छी जानकारी लेकर जब काम शुरू किया तो काफी फायदा होने लगा. हमारा यही संदेश रहेगा कि अगर खेती करते हैं तो अलग सोचकर खेती करना जरूरी है. प्रयोग नहीं करेंगे तो बेहतर आमदनी नहीं पा सकते हैं.



Source link