विजय सेतुपति की ‘पॉकेट नॉवेल’ की रिलीज डेट कन्फर्म, अगले साल इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म


Last Updated:

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. निर्देशक थियागराजन कुमारराजा के निर्देशन में बन रही यह फैंटेसी ड्रामा फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से पर्दे उठा दिया है. फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही इसके म्यूजिक कंपोजर को लेकर चल रही अटकलों पर भी मुहर लग गई है. फिल्म में विजय सेतुपति के साथ मालविका मोहनन लीड रोल में नजर आएंगी, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'पॉकेट नॉवेल' की रिलीज डेट कन्फर्म, अगले साल इस दिन दस्तक देगी विजय की फिल्मZoom

‘पॉकेट नॉवेल’ में नजर आएंगे विजय सेतुपति. (फोटो: Instagram@actorvijaysethupathi)

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. निर्देशक थियागराजन कुमारराजा ने इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाली है. इस बीच शुक्रवार को फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई है. हालांकि, फैंस को अभी इस मूवी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यह अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

एक्टर जीवी प्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉलर्म एक्स (ट्विटर) पर ‘पॉकेट नॉवेल’ का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस तरह विजय सेतुपति की फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ साल 2027 में पोंगल के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है.

इलैयाराजा ने फिल्म से खींचे अपने हाथ

मेकर्स ने पहले इस फिल्म के लिए इसाईग्नानी इलैयाराजा को म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर ऐलान किया था. पिछले महीने से ही खबरें आ रही थीं कि इलैयाराजा ने फिल्म से हाथ खींच लिया है. इन खबरों को और हवा तब मिली, जब 9 अक्टूबर को मेकर्स ने शूटिंग खत्म होने का ऐलान किया तो उसमें टेक्नीशियनों की लिस्ट में इलैयाराजा का नाम नहीं था.

जीवी प्रकाश ने इलैयाराजा को किया रिप्लेस

हालांकि काफी समय से खबरें चल रही थीं कि इलैयाराजा की जगह जीवी प्रकाश आ गए हैं, लेकिन मेकर्स ने पहली बार हाल ही में इस खबर को ऑफिशियली कंफर्म किया. फिल्म की शूटिंग करीब दो हफ्ते पहले ही खत्म हुई थी. तमिल फैंटेसी ड्रामा फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता थियागराजन कुमारराजा कर रहे हैं. यह फिल्म अपनी अनूठी शैली और बेहतरीन स्टार कास्ट के कारण काफी चर्चा में है.

विजय सेतुपति संग मालविका मोहनन की बनी जोड़ी

फिल्म में विजय सेतुपति और मालविका मोहनन लीड भूमिकाओं में हैं. उनके अलावा फिल्म में राज बी शेट्टी, किशोर और दिलीप सुब्बारायन भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे. यह थियागराजन कुमारराजा की तीसरी फीचर फिल्म है. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के बाद निर्देशक थियागराजन और विजय सेतुपति की जोड़ी इस फिल्म के जरिए दूसरी बार साथ काम कर रही है.

सीक्रेट रखी गई है ‘पॉकेट नॉवेल’ की कहानी

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज ‘वदंधी’ के निर्माता एंड्रयू लुईस ने लिखा है. फिल्म की कहानी को काफी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन इसके आधिकारिक इलस्ट्रेटेड पोस्टर में नोटों की गड्डियां दिखाई गई हैं, जो एक दिलचस्प और रहस्यमयी दुनिया की ओर इशारा करती हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नीरव शाह ने संभाली है और एडिटिंग सत्यराज नटराजन द्वारा की जा रही है. इस फिल्म का निर्माण ‘टायलर डर्डन’ और ‘किनो फिस्ट’ बैनर के तहत किया जा रहा है.



Source link