भूरे रंग के बैग में दिल्ली से भोपाल आ रही थी 5.32 करोड़ की ड्रग्स, ऐसे पर्दाफाश; आरोपी की चाल नाकाम


Last Updated:

DRI ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.32 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी है. ड्रग तस्कर दिल्ली से भोपाल आ रहा था, तभी DRI ने उसे खूफिया जानकारी के आधार पर दबोच लिया. जांच करने के बाद इसमें ड्रग की पुष्टि हुई है. पता चला है कि आरोपी एक दूसरे NDPS मामले में जमानत पर बाहर था. इससे पता चलता है कि वह इस तरह की घटनाओं में शामिल रहता है.

Top Deals Inside

भूरे रंग के बैग में दिल्ली से भोपाल आ रही थी करोड़ों की ड्रग्स, ऐसे पर्दाफाशZoom

DRI ने पकड़ी 5 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने भोपाल में 5.32 करोड़ कीमत की 6.642 किलो एम्फेटामाइन (amphetamine) जब्त की और एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया. DRI को पता चला कि एक ड्रग तस्कर दिल्ली से भोपाल बस से आ रहा है और अपने साथ NDPS ड्रग्स ले जा रहा है. 5 नवंबर 2026 की दोपहर को जब बस भोपाल के पास सोनकच टोल प्लाजा पर पहुंची, तो DRI के अधिकारियों ने ड्रग तस्कर को रोक लिया. तस्कर के पास मौजूद हल्के भूरे रंग के डफल बैग से चमकीले चांदी जैसे रंग के प्लास्टिक के तीन (03) पैकेट मिले, जिनमें सफेद रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ (वजन 6.642 किलो) था. NDPS फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर इसमें एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई.

इसके बाद 5.32 करोड़ वाली इस ड्रग को जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा आरोपी के सामान से 48400 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं. आरोपी ने स्वीकार किया कि यह रकम ड्रग तस्करी से कमाई गई थी, इसलिए इसे भी जब्त कर लिया गया. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

पहले से ही जमानत पर बाहर था आरोपी
आरोपी को NDPS एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी बेंगलुरु पुलिस द्वारा दर्ज एक दूसरे NDPS मामले में जमानत पर बाहर था, जिससे पता चलता है कि वह पहले भी इस तरह के अपराध कर चुका है.

आरोपी से हो रही पूछताछ
DRI की टीम फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाया गया था और वह किसे देने वाला था. DRI की टीम यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है. इसका मुख्य सरगना कौन है?

(भाषा: इनपुट के साथ)



Source link