पानी डालते ही जल उठता है दीया, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान, देहरादून के बाजार में छाया वाटर सेंसर वाला दीपक

पानी डालते ही जल उठता है दीया, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान, देहरादून के बाजार में छाया वाटर सेंसर वाला दीपक


Last Updated:

Dehradun News: दीवाली पर बाजारों में एक खास तरह के दीये काफी बिक रहे है. इस दीये में न तेल डालने की जरूरत है और ना ही उसे जलाने की झंझट है. इस खास दीये की बाजार में काफी डीमांड हो रही है. इसकी कीमत भी काफी कम है. लोग इस दीये को खूब खरीद रहे है.

देहरादून: दीवाली पर बाजारों में एक खास तरह के दीये काफी बिक रहे है. इस दीये में न तेल डालने की जरूरत है और ना ही उसे जलाने की झंझट है. इस खास दीये की बाजार में काफी डीमांड हो रही है. इसकी कीमत भी काफी कम है. लोग इस दीये को खूब खरीद रहे है. इस दीये को वाटर सेंसर दीया कहते है. यह पलटन बाजार में मौजूद दुकानों में म‍िल रहे है. इस दीये ने लोगो का ध्यान खींचा है.

बताया जा रहा है क‍ि इस दीये में पानी डालते ही यह अपने आप जल उठता है. यह तकनीक से चलने वाला एलईडी दीया है, जो देखने में बिल्कुल असली दीये जैसा लगता है. इसको जलाने के लिए तेल और बाती की जरूरत नहीं है. इसमें नीचे सेंसर लगे होते हैं, जो पानी के संपर्क में आते ही लाइट को ऑन कर देते हैं. पानी सूखते ही यह अपने आप बंद हो जाता है. इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है.

कीमत और वैरायटी बनी ग्राहकों की पहली पसंद

दुकानदार विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि कई तरह के कैंडल्स और दिए मार्केट में आए हुए हैं, इनमें सबसे ज्यादा अलग पानी वाले दिए हैं. इनकी कीमत 100 रुपए है. इसके 1 पैकेट में 6 दिए मिल जाते हैं. इनका रंग मिट्टी के दिए जैसा और कलरफुल में भी यह दिए हैं. देखने में यह बिल्कुल पारंपरिक दीये जैसे लगते हैं, इसलिए लोग इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं. कम कीमत और आकर्षक डिजाइन के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.

सुरक्षा और सुविधा का अनोखा संगम

उन्होंने कहा कि इनकी सबसे बड़ी अच्छाई यह है कि आप इन्हें जलाकर रखकर सो सकते हैं, आग लगने का खतरा नहीं है. पारंपरिक दीयों में तेल खत्म होने या बाती गिरने से आग लगने का डर रहता है, लेकिन इसमें ऐसी कोई समस्या नहीं है. यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है. हवा चलने पर भी यह बुझता नहीं है, इसलिए इसे घर के मंदिर, बालकनी या मुख्य द्वार पर कहीं भी रखा जा सकता है.

दिवाली पर इको-फ्रेंडली विकल्प की ओर बढ़ते लोग

इस बार दिवाली पर लोग इको-फ्रेंडली और सुरक्षित विकल्पों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. वाटर सेंसर दीया उसी बदलाव का एक उदाहरण है. यह न तो धुआं करता है और न ही तेल की बर्बादी होती है. बाजार में आ रहे इस तरह के नए प्रोडक्ट्स ने त्योहार की रौनक को और भी बढ़ा दिया है. ग्राहकों का कहना है कि यह दीया परंपरा और तकनीक का सुंदर मेल है.



Source link