पति सिद्धार्थ संग दिवाली मनाएंगी अदिति राव हैदरी, पत्नी-बच्चों के साथ त्योहार सेलिब्रेट करेंगे पंकज त्रिपाठी

पति सिद्धार्थ संग दिवाली मनाएंगी अदिति राव हैदरी, पत्नी-बच्चों के साथ त्योहार सेलिब्रेट करेंगे पंकज त्रिपाठी


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. 13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हो रही इस फिल्म के बीच दोनों कलाकारों ने अपने दिवाली प्लान्स शेयर किए हैं. जहां पंकज त्रिपाठी हर साल की तरह इस बार भी सादगी से दीये जलाकर और घर के बने खाने के साथ त्योहार मनाएंगे, वहीं अदिति राव हैदरी शादी के बाद पहली बार अपने पति सिद्धार्थ के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी ने बताया दिवाली प्लान. (फोटो: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आएंगे. अदिति राव हैदरी भी फिल्म का हिस्सा हैं. इस बीच पंकज ने बताया कि वह दीपावली के पर्व को सादगी और अपनों के साथ मनाना पसंद करते हैं. वहीं अदिति राव हैदरी का कहना है कि इस साल वह दिवाली का त्योहार पति और एक्टर सिद्धार्थ के साथ सेलिब्रेट करेंगी और इसका वह बेसब्री से इंतजार कर हैं.

आईएएनएस के साथ बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनके घर में दीपावली का उत्सव हमेशा से ही शांत तरीके से मनाया जाता है, जिसमें दीये जलाए जाते हैं, घर का बना खाना बनता है और लक्ष्मी पूजा होती है. उन्होंने कहा, ‘दीपावली हम इस साल सादगी भरे अंदाज में ही मनाएंगे. हम हर साल ऐसी सादगी से बीवी-बच्चों के साथ मनाते आए हैं. घर में 10 मिट्टी के दीये जलते हैं, घर का खाना बनता है, दीया-बाती भी जलती है और लक्ष्मी जी की पूजा होती है. लक्ष्मी जी हमारे जीवन में और सबके जीवन में बनी रहें और सब सुखी-संपन्न रहें.’

पति सिद्धार्थ संग दिवाली सेलिब्रेट करेंगी अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने बताया कि इस साल वह दीपावली का पर्व अपने पति सिद्धार्थ के साथ मनाएंगी, जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल उनके पति दीपावली उत्सव के वक्त अमेरिका में शूटिंग के लिए गए थे, जिस वजह से दोनों साथ में सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे. उन्होंने कहा, ‘पिछले साल सिद्धार्थ दीपावली के समय अमेरिका में शूट कर रहे थे, लेकिन इस साल वो यहीं हैं. तो मैं बहुत खुश हूं. हम साथ रहेंगे और उम्मीद है कि प्रमोशन के बाद घर भी जा पाएंगे.’

पंकज त्रिपाठी-अदिति राव हैदरी की फिल्म

पंकज त्रिपाठी जल्द ही अदिति राव हैदरी के साथ ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आएंगे, जो एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, ह्यूमर और ड्रामा का तड़का है. फिल्म की कहानी लखनऊ के एक ढलती उम्र के कुंवारे और एलिजिबल बैचलर रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ी पुश्तैनी हवेली में अकेला रहता है. घर के कामकाज की देखरेख के लिए रंजन एक विज्ञापन निकालता है, जिसके जवाब में दिल्ली से एक हाउस हेल्प के रूप में अदिति राव हैदरी का किरदार निभाने वाली उनके घर आती है, जिससे उनकी शांत जिंदगी में रोमांस, हंसी-मजाक और सस्पेंस का बवंडर आता है.

इस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘पारिवारिक मनोरंजन’

वरुण वी शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले बृजेंद्र काला, अली अब्बास जफर और वरुण वी शर्मा ने लिखे हैं, जबकि डायलॉग बृजेंद्र काला ने लिखे हैं. इसे विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने प्रोड्यूस किया है, वहीं अली अब्बास जफर क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. ‘पारिवारिक मनोरंजन’ अदिति और पंकज की साथ में पहली फिल्म है, जो 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी.



Source link