कहीं आपकी जमीन भी तो नहीं हो रही कमजोर? ऐसे कराएं खेत की मिट्टी की जांच, पता कर लें पोषक तत्व

कहीं आपकी जमीन भी तो नहीं हो रही कमजोर? ऐसे कराएं खेत की मिट्टी की जांच, पता कर लें पोषक तत्व


सहारनपुर: किसान अपने खेत में एक ही तरह की फसल लगाकर अपने जमीन को कमजोर करते हैं. साथ ही कुछ किसान फसल अवशेषों को अपने खेत में ही जला देते हैं, जिससे मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और मिट्टी कमजोर पड़ जाती है, जिससे आगे लगाए जाने वाली फसल को ज्यादा पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है. किसान कैसे अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण करा सकते हैं और किन-किन पोषक तत्वों की उस मिट्टी में जरूरत पड़ती है और कितने प्रकार का यह मिट्टी परीक्षण होता है, इसमें हम आपको पूरी जानकारी देंगे.

सबसे पहले मिट्टी का परीक्षण करने का समय क्या कुछ होता है, दूसरी बात, फसल कटाई के बाद मिट्टी का परीक्षण कराए, तीसरी बात अपने खेत के किन स्थानों से मिट्टी उठानी है. चौथी बात किसान को कितनी मिट्टी उठानी है और कितनी मिट्टी परीक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र में भेजनी है. मिट्टी परीक्षण से ही किसान की फसलों में डलने वाले पोषक तत्वों की सही जानकारी किसान को पता लगती है और फसल भी अच्छा उत्पादन देती है.

पोषक तत्व के लिए ना जलाएं पराली
भूमि परीक्षण प्रयोगशाला से डॉ. भारत भूषण ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि सबसे पहले बात तो किसान अपनी मिट्टी को पोषक तत्व से भरपूर बनाए रखने के लिए उसमें पराली को ना जलाएं. जैसे ही धान कट जाता है तो अगली फसल बोने के लिए 15 से 20 दिन का समय लगता है. इतना ही समय किसान को मिट्टी की जांच कराने के लिए चाहिए, क्योंकि अभी आपने उस खेत में जो फर्टिलाइजर लगाए थे, वो 10 से 15 दिन के बीच में या तो लीच हो जाएंगे या वाष्प हो जाएंगे, तो वो खेत बिल्कुल प्योर हो जाएगा और तभी किसान को अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करानी चाहिए. अगली फसल बोने के लिए उसको पता चल जाता है कि मेरे खेत में कितने पोषक तत्व हैं और मुझे अगली फसल में कितने पोषक तत्व चाहिए.

चकोर खेत में लगाएं फसल
किसानों को अपने खेत से मिट्टी की जांच कराने के लिए नमूने कैसे लेने हैं जानते हैं. किसान भाई जब अपने खेत में जाए तो खेत जैसे चकोर होता है, तो उस चकोर खेत में किनारे से दो-दो मीटर को छोड़ते हुए, पेड़ के नीचे को छोड़ते हुए, नालियों के किनारे को छोड़ते हुए, छह इंच गहरा गड्ढा खोद लें. छह इंच गहरा गड्ढा खोदकर उनकी परतों को कुरचकर 5 जगह से ऐसे किसान को चार कोनों से एक पीस लेने हैं.

उस मिट्टी को किसी भी पॉलिथीन या कट्टे पर इकट्ठी कर लें और अच्छे से मिला लें. फिर उसको चार हिस्सों में कन्वर्ट कर लेगा. उसके दो हिस्से को उसको बाहर डाल देगा, फिर जो बचे हुए दो हिस्से को दोबारा मिलाकर फिर उसको इस तरह की प्रोसेस उसको तब तक करने हैं, जब तक उसके पास 500 से 800 ग्राम मिट्टी ना बच जाए. फिर उस बची हुई मिट्टी को एक पॉलिथीन में ले लें.

फसल की रिकमेंडेशन
पॉलिथीन में डालकर उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर लिखकर एक पर्ची डाल दें और अपने जनपद की सबसे नजदीकी लैब पर उसको भेज दें, वहां पर कर्मचारी आपको बताएगा कि हम यहां बारह पैरामीटर में मिट्टी की जांच करते हैं. ये बारह पैरामीटर हमारे पास pH, EC, OC, NPK, सल्फर, बोरॉन, कुछ मुख्य पोषक तत्व हैं, जिंक, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, तो इन सबकी हम जांच करके किसान को ये बताते हैं कि उसका एक कार्ड बन जाता है. उस कार्ड पर हम उस किसान को अगली फसल की रिकमेंडेशन भी देते हैं और उस पर जो उपलब्ध है, उसकी मिट्टी में जो पोषक तत्व हैं, उनकी मात्रा भी खोलते हैं. इससे किसान संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर सकें.



Source link