अनुपमा पर भड़कीं वसुंधरा, राही-परी से रिश्ता तोड़ने की दी धमकी, प्रेम ने दिया सासू मां का साथ, लगाई क्लास


Last Updated:

Anupamaa 6 November Written Update: अनुपमा में एक बार फिर रिश्तों के बीच बड़ा टकराव देखने को मिलेगा. प्रेम से मिलने की अनुपमा की कोशिश के बीच वसुंधरा दीवार बनकर खड़ी हो जाएगी. वहीं, शाह परिवार के रिश्तों पर भी इसका असर पड़ता नजर आएगा. दूसरी तरफ, प्रेम और अनुपमा के रिश्ते को लेकर भी नया मोड़ आने वाला है.

Top Deals Inside

अनुपमा पर भड़की वसुंधरा, परिवार से तोड़े सारे रिश्ते, सपोर्ट में उतरा प्रेमZoom

अनुपमा लेटेस्ट एपिसोड (फोटो साभार-@jiohotstar)

नई दिल्ली: टीवी शो ‘अनुपमा’ के 6 नवंबर के एपिसोड में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा प्रेम से मिलने के लिए अस्पताल जाने का फैसला करती है, लेकिन वसुंधरा उसके रास्ते में आ जाती है. वह अनुपमा को प्रेम से मिलने से रोकती है और उस पर दूसरों की जिंदगी खराब करने का आरोप लगाती है.

दूसरी तरफ, शाह परिवार भी अनुपमा को लेकर नाराज नजर आता है. ऐसे में प्रेम अपनी मां का साथ देने के लिए आगे आता है.

प्रेम से मिलने जा रही अनुपमा को वसुंधरा ने रोका

एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा भगवान का शुक्रिया अदा करती है और प्रेम के लिए फूल और मिठाई लेकर जाने की तैयारी करती है. किंजल उसे पहले अपने आंसू पोंछने के लिए कहती है. अनुपमा काफी खुश है, क्योंकि प्रेम की तबीयत में सुधार हो रहा है. इसी बीच वसुंधरा और गौतम शाह हाउस पहुंचते हैं. वहां पारितोष और पाखी भी तमाशा देखने के लिए मौजूद रहते हैं. वसुंधरा अनुपमा से पूछती है कि वह कहां जा रही है. अनुपमा बताती है कि वह अस्पताल में प्रेम से मिलने जा रही है. वसुंधरा उसे रोक देती है. इस पर अनुपमा कहती है कि प्रेम उसका बेटा है और अगर बेटा अपनी मां को बुला रहा है तो उसे जाना चाहिए. लेकिन वसुंधरा उसे पीछे हटने के लिए कहती है. वह अनुपमा पर दूसरों की जिंदगी में दखल देने और सिर्फ इंसाफ की बातें करने का आरोप लगाती है.

वसुंधरा ने शाह परिवार से तोड़े सारे रिश्ते

इसके बाद हसमुख वसुंधरा से अनुपमा को राही और प्रेम से मिलने देने की बात कहते हैं. अनुपमा कहती है कि अगर उसे पहले पता होता कि ऐसा होने वाला है तो वह कभी मथिला को प्रेम को नुकसान नहीं पहुंचाने देती. वसुंधरा उसकी बातों को दिखावा बताती है. वह कहती है कि अनुपमा की वजह से उसके परिवार को बहुत कुछ सहना पड़ा है. वसुंधरा साफ कर देती है कि अब शाह परिवार का कोठारी परिवार से कोई रिश्ता नहीं रहेगा. राही और परी को भी शाह परिवार से सारे संबंध खत्म करने होंगे. वह यहां तक कहती है कि परी के बच्चे का भी शाह परिवार से कोई कनेक्शन नहीं होगा. इस बात पर पारितोष और पाखी नाराज हो जाते हैं. गौतम भी कहता है कि अब सिर्फ उसका और माही का रिश्ता बचा है.

प्रेम ने किया अनुपमा का सपोर्ट

पारितोष अनुपमा को स्वार्थी और घमंडी कहता है. लीला भी उससे सवाल करती है कि क्या उसे अपने किए का अंदाजा है. हसमुख इस पर लीला को समझाते हैं. अनुपमा आखिरकार मथिला के खिलाफ अपनी लड़ाई छोड़ने का फैसला करती है. वह पारितोष को परी से मिलवाने और वसुंधरा से बात करने का वादा करती है. बाद में वसुंधरा प्रेम से मिलती है और उसे बताती है कि उसने अनुपमा को उससे मिलने से रोक दिया. यह सुनकर प्रेम नाराज हो जाता है. वह अनुपमा का साथ देने का फैसला करता है. वसुंधरा भी कहती है कि उसका परिवार अनुपमा का साथ देगा.

आगे क्या होगा?

प्रीकैप में अनुपमा भगवान के सामने हार मानकर रोती नजर आती है. तभी देवी उसे फिर से लड़ने की हिम्मत देती हैं. वह कहती हैं कि जब कोई महिला अपनी आवाज उठाती है तो बुराई का अंत होता है.



Source link