Ramayana Movie Cast Education Qualification: सीता मां ने किया MBBS, लक्ष्मण जी के पास है BTech की डिग्री, कितने पढ़े-लिखे हैं रामायण के सितारे?

Ramayana Movie Cast Education Qualification: सीता मां ने किया MBBS, लक्ष्मण जी के पास है BTech की डिग्री, कितने पढ़े-लिखे हैं रामायण के सितारे?


Last Updated:

Ramayana Movie Cast Education Qualification: 4 हजार करोड़ के बजट में बन रही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के सितारे एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी आगे हैं. जानिए भगवान राम से लेकर माता सीता, रावण और हनुमान का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल कितने पढ़े-लिखे हैं.

Ramayana Movie Cast Education Qualification: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के अब तक के इतिहास की सबसे महंगी और भव्य फिल्म है. इसका कुल बजट करीब 4 हजार करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रामायण फिल्म 05 नवंबर 2026 को रिलीज हो गई है. इस मेगा-प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी, यश, सनी देओल और लारा दत्ता जैसे जाने-माने सितारे अलग-अलग पौराणिक किरदारों में नजर आ रहे हैं. पर्दे पर भगवान राम से लेकर रावण और माता सीता की भूमिका निभाने वाले ये कलाकार अभिनय के मामले में तो माहिर हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कौन सा कलाकार सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा है? कोई डॉक्टर है, किसी ने इंजीनियरिंग की है और कोई विदेश से मेथड एक्टिंग की डिग्री लेकर आया है. जानिए 4 हजार करोड़ी रामायण के ये सितारे असल जिंदगी में कितने क्वॉलिफाइड हैं.

Ranbir Kapoor Education Qualification: रामायण में भगवान श्री राम की मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ शानदार शैक्षणिक पृष्ठभूमि के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा मुंबई के बॉमबे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से प्री-यूनिवर्सिटी की शिक्षा हासिल की. पढ़ाई के प्रति अपने क्रिएटिव झुकाव के कारण वे न्यूयॉर्क चले गए. वहां उन्होंने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्ममेकिंग और मेथड एक्टिंग की बारिकियां सीखीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए उन्हें 150 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिल रही है. इतनी शिक्षा हासिल करने वाले रणबीर अपने खानदान के पहले बेटे हैं.

Sai Pallavi Education Qualification: फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी अभिनय के साथ-साथ प्रोफेशनल डॉक्टर भी हैं. उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई जॉर्जिया के त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (TSMU) से पूरी की और वहां से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने भारत आकर FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) की परीक्षा भी पास की है. अगर वे चाहतीं तो अपना फुल-टाइम मेडिकल करियर चुन सकती थीं. लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया को अपनी राह चुना.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Actor Yash Education Qualification: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश फिल्म में खूंखार और ताकतवर लंकापति रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई मैसूर के महाजन हाई स्कूल से हुई थी. इसके बाद उन्होंने एसबीआरआर महाजन प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज से अपनी आगे की शिक्षा पूरी की. यश के बारे में दिलचस्प बात है कि उनके पास कोई बड़ी यूनिवर्सिटी की डिग्री नहीं है. लेकिन अपनी मेहनत और गजब की संवाद अदायगी के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी बड़ी डिग्री से कम नहीं है.

Ravi Dubey Education Qualification: छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी और फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता रवि दुबे फिल्म में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. पढ़ाई-लिखाई के मामले में वे तकनीकी क्षेत्र से जुड़े रहे हैं. रवि दुबे ने मुंबई के प्रसिद्ध राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलीकॉम इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई पूरी की है. इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने मनोरंजन की दुनिया का रुख किया और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.

Lara Dutta Education Qualification: रामायण में राजा दशरथ की पत्नी यानी माता कैकेयी के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता खूबसूरती और बुद्धि का बेहतरीन मेल हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल और फ्रैंक एंटनी पब्लिक स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) में ग्रेजुएशन की डिग्री ली. इसमें कम्युनिकेशन उनका माइनर सब्जेक्ट रहा. साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली लारा कई भाषाओं में माहिर हैं. अंग्रेजी और हिंदी पर उनकी जबरदस्त पकड़ है.

Sunny Deol Education Qualification: महाबली हनुमान के रूप में नजर आने वाले दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने भी अच्छी खासी पढ़ाई की है. उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा मुंबई के सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध रामनिरंजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके अलावा, अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए वे इंग्लैंड गए. वहां उन्होंने बर्मिंघम के Old Rep थिएटर से थिएटर और स्टेज परफॉर्मेंस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली. यही वजह है कि उनकी अंग्रेजी और स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा से बेहद दमदार रही है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link