Indore: 2 करोड़ के पुराने टैक्स में अटका सिंगर दिलजीत का नया कॉन्सर्ट, नगर निगम ने आयोजकों को थमाया नोटिस

Indore: 2 करोड़ के पुराने टैक्स में अटका सिंगर दिलजीत का नया कॉन्सर्ट, नगर निगम ने आयोजकों को थमाया नोटिस


Last Updated:

Indore News: इंदौर नगर निगम ने दिलजीत दोसांझ के 2024 के शो का करीब 2 करोड़ रुपए मनोरंजन कर बकाया बताया है. 15 नवंबर के नए कॉन्सर्ट की अनुमति अभी अटकी है. नगर निगम के अनुसार 2024 के शो का मनोरंजन कर जमा नहीं हुआ है. इसलिए आयोजकों को नोटिस भेजा गया. जानें पूरा मामला…

Zoom

indore-diljit-dosanjh-concert PIC CREDIT- NEWS18

मिथिलेश गुप्ता(इंदौर), 

Indore Diljit Dosanjh Concert Pending: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को होने वाले नए कॉन्सर्ट की अनुमति पर संकट खड़ा हो गया है. नगर निगम के अनुसार, साल 2024 में हुए दिलजीत के शो का मनोरंजन कर अब तक जमा नहीं किया गया है. यह बकाया करीब 2 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. इसी वजह से निगम ने नए शो की परमिशन अभी तक नहीं दी है.

नगर निगम ने इस मामले में आयोजकों और ग्राउंड मालिक दोनों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में उनसे पुराना बकाया टैक्स जल्द जमा करने को कहा गया है. निगम की ओर से साफ किया गया है कि जब तक पुराना टैक्स जमा नहीं होता, नए कॉन्सर्ट की अनुमति पर फैसला नहीं लिया जाएगा.

टिकट बिक्री पर 10% मनोरंजन कर जरूरी
नियमों के मुताबिक, किसी भी कॉन्सर्ट या शो की टिकट बिक्री पर 10 प्रतिशत मनोरंजन कर जमा करना अनिवार्य है. आयोजकों को यह राशि नगर निगम में जमा करानी होती है. निगम के मुताबिक, 2024 के शो के मामले में यह प्रोसेस पूरा नहीं किया गया, जिससे अब नए आयोजन में अड़चन आ रही है.

करण औजला के शो से वसूले थे 57 लाख
निगम अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले गायक करण औजला के शो से भी नगर निगम ने 57 लाख रुपए का मनोरंजन कर वसूला था. इसी तरह अब दिलजीत के पुराने शो का बकाया वसूलने के लिए भी निगम सख्ती से कार्रवाई कर रहा है.

आयोजकों की बढ़ी मुश्किलें
15 नवंबर की तारीख नजदीक आने के कारण आयोजकों की चिंता बढ़ गई है. अगर समय रहते टैक्स जमा नहीं हुआ तो कॉन्सर्ट की अनुमति अटक सकती है. टिकट खरीद चुके प्रशंसकों में भी इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है. फिलहाल, निगम पुराने टैक्स की वसूली में जुटा है और नए कॉन्सर्ट को अनुमति नहीं दी गई है.



Source link