Helicopter Crash: बेकाबू हुआ हेलीकॉप्टर सीधा जा गिरा पानी में 1 की मौत 2 जख्मी 4 दिन में दूसरा हादसा


Last Updated:

Helicopter Crash in Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बार फिर से एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है. गनीमत ये रही कि ये सीधा जाकर पानी में जा गिरा, जिसकी वजह से दो लोग सिर्फ जख्मी हुए लेकिन एक की मौत हो गई

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बेकाबू हुआ हेलीकॉप्टर सीधा जा गिरा पानी में, 1 की मौत 2 जख्मीZoom

हेलीकॉप्टर क्रैश में 1 की मौत. (सांकेतिक तस्वीर- रॉयटर्स)

फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मियामी के पास बिस्केन बे में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पानी में जा गिरा. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए. अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक हादसा स्थानीय समय के मुताबिक आज सुबह मियामी एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के पूर्वी हिस्से में हुआ. दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में कुल तीन लोग सवार थे.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही यूएस कोस्ट गार्ड, मियामी-डेड फायर रेस्क्यू और दूसरी स्थानीय एजेंसियों की टीमें बचाव अभियान में जुट गईं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ‘रॉबिन्सन आर44 II’ था. आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर फोटोग्राफी के उद्देश्य से उड़ान पर निकला था. हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कौन सा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश?

घटना में रॉबिन्सन आर44 रेवेन II (Robinson R44 Raven II) दुनिया का एक बेहद लोकप्रिय, चार सीटों वाला हल्का पिस्टन-इंजन हेलीकॉप्टर है. इसमें एक पायलट के साथ 3 यात्री बैठ सकते हैं. ये अधिकतम 240 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकता है

4 दिन पहले फ्लोरिडा में गिरा था बिजनेस जेट 

फ्लोरिडा में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही पाम बीच काउंटी में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था. 1 नवंबर को एक ‘लियरजेट 60’ बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई थी. अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हादसे की पुष्टि करते हुए इसे बेहद दुखद घटना बताया था. विमान टेक्सस के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बहामास के नॉर्थ एलूथेरा जा रहा था. दोपहर करीब 1 बजे क्रेस्टहेवन इलाके में विमान हादसे का शिकार हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास आग फैल गई.



Source link