Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, 3000 रुपये उछला सिल्वर रेट, जानें 22K गोल्ड अंगूठी का भाव

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, 3000 रुपये उछला सिल्वर रेट, जानें 22K गोल्ड अंगूठी का भाव


धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. MCX पर 5 नवंबर को गोल्ड रेट 2266 रुपये चढ़कर 145500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी 3035 रुपये उछलकर 190770 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत और चांदी की कीमतें चढ़ गई हैं. सोने का भाव कॉमैक्स पर 1.86 फीसदी चढ़कर 4147 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी 1.77 फीसदी उछलकर 53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

अगर आप आज सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले ये जान लें कि आपके शहर में अभी सोने और चांदी की कीमत कितनी है.

22 कैरेट सोने की अंगूठी का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,060 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,810 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,920 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,42,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 22 कैरेट सोने की अंगूठी खरीदने वालों के लिए दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 1,31,060 रुपये है, जबकि मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में यह 1,30,910 रुपये है. अंगूठी की असली कीमत उसके वजन, मेकिंग चार्ज और टैक्स के हिसाब से अलग होगी.

मान लीजिए दिल्ली में 22K भाव ₹13,100 प्रति ग्राम है और अंगूठी का वजन 4 ग्राम है (सामान्य प्लेन या हल्की डिजाइन वाली अंगूठी).

सोने की वैल्यू = 4 × 13,100 = ₹52,400 मेकिंग चार्ज (मान लें 18% या लगभग ₹600-800 प्रति ग्राम) = लगभग ₹9,400 से ₹12,000 सब-टोटल = ₹61,800 से ₹64,400 GST 3% = ₹1,850 से ₹1,930 फाइनल कीमत लगभग ₹63,700 से ₹66,500 के आसपास पड़ सकती है. अगर अंगूठी भारी (6-8 ग्राम) या ज्यादा डिजाइनर/स्टोन वाली है तो कीमत ₹90,000 से ₹1.5 लाख से अधिक तक भी जा सकती है.

चांदी की कीमत आज कितनी?

चांदी का भाव घटकर 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. हालांकि, इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 9,000 रुपये उछली थी. इस साल जनवरी में चांदी ने देश में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था.

साल 2025 में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी. पूरे साल के दौरान सोना करीब 66% और चांदी 135% तक महंगी हुई थी. जियो-पॉलिटिकल टेंशन और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर इन कीमती धातुओं का रुख किया था. हालांकि, इस साल सोने-चांदी की तेजी पर ब्रेक लग गया है. बढ़ती महंगाई, बॉन्ड यील्ड में उछाल और केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख से इन धातुओं की चमक फीकी पड़ी है. इस साल अब तक सोने की कीमत 6% से ज्यादा गिर चुकी है, जबकि चांदी करीब 26% टूट गई है.



Source link