Chawri Bazar Building Collapse LIVE: ‘हमलोग सो रहे थे’, चावड़ी बाजार हादसे के बाद बोले लोग, अभी भी मलबे में फंसे लोग

Chawri Bazar Building Collapse LIVE: ‘हमलोग सो रहे थे’, चावड़ी बाजार हादसे के बाद बोले लोग, अभी भी मलबे में फंसे लोग


होमताजा खबरDelhi

‘हमलोग सो रहे थे’, चावड़ी बाजार हादसे के बाद दहशत में लोग, मलबे में फंसे लोग

Last Updated:

Chawri Bazar Building Collapse LIVE: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई. हादसे के बाद घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि, ‘हमलोग सो रहे थे, तभी अचानक तेज आव…और पढ़ें

Zoom

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई. (फोटो PTI)

Delhi Building Collapse Live: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसा इतना तेज था कि आसपास के घरों में सो रहे लोग भी घबराकर बाहर निकल आए. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे लोग सो रहे थे तभी अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. उन्हें पहले लगा कि उनका अपना मकान गिर रहा है. बाहर आकर देखा तो बगल में बन रही इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी थी. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है. मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे. अब राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी NDRF की टीमें भी राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं.

यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:00 से 9:30 बजे गली सितारा में हुआ. यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास है. तीन मंजिला इमारत का निर्माण चल रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत में उस समय कुछ मजदूर मौजूद थे. घटना के समय मौजूद मोहम्मद नईम ने ANI को बताया कि घायल मजदूरों ने उन्हें तीन से चार लोगों के इमारत में होने की बात बताई थी. घटनास्थल पर कम से कम छह दमकल गाड़ियां और बचाव वाहन भेजे गए. फिलहाल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है. दिवाली से पहले पुरानी दिल्ली के इस व्यस्त बाजार में हुए हादसे ने आसपास के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बचाव अभियान से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें.

पढ़ें लाइव अपडेट्स

November 5, 202612:46 IST

Chawri Bazar Building Collapse Live: ‘हमलोग सो रहे थे, अचानक तेज आवाज आई’

चावड़ी बाजार हादसा लाइव: हादसे के प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद नईम ने ANI को बताया कि घटना के वक्त उनका परिवार सो रहा था. अचानक तेज आवाज सुनकर सभी लोग बाहर की ओर भागे. उन्हें लगा कि उनका अपना मकान गिर गया है. बाहर निकलने पर पता चला कि बगल में बन रही इमारत ढह गई है. नईम के मुताबिक, ‘यह घटना करीब 9 या 9:30 बजे हुई. हमलोग सो रहे थे तभी अचानक गिरने की तेज आवाज आई. हम सब उठे और बाहर की तरफ भागे. हमें लगा कि हमारा अपना घर गिर रहा है. जब हमने बाहर देखा तो पता चला कि बगल में बन रही इमारत गिर गई है. वहां तीन या चार लिंटल पहले ही डाले जा चुके थे और वे सभी एक साथ ढह गए. एक घायल मजदूर ने बताया कि वहां करीब तीन या चार लोग मौजूद थे. हमने एक शव को बाहर ले जाते हुए भी देखा. यह इमारत पिछले तीन-चार महीने से बन रही थी.’

November 5, 202612:46 IST

Chawri Bazar Building Collapse Live: NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा

चावड़ी बाजार हादसा लाइव: चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के बाद NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मलबे में किसी के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचावकर्मी सावधानी से तलाशी ले रहे हैं. मौके पर दमकल विभाग की टीमें भी मौजूद हैं.

November 5, 202612:45 IST

Chawri Bazar Building Collapse Live: सुबह 9:50 बजे मिली थी हादसे की सूचना

चावड़ी बाजार हादसा लाइव: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई. अधिकारियों के मुताबिक हादसे की सूचना सुबह 9:50 बजे मिली थी. इसके बाद दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इनमें वाटर टेंडर और बचाव वाहन भी शामिल थे.

November 5, 202612:45 IST

Chawri Bazar Building Collapse Live: हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल

चावड़ी बाजार हादसा लाइव: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.



Source link