7 बेगुनाहों की मौत के जिम्मेदार कौन? सत्य निकेतन हादसे में 6 पर चार्जशीट दाखिल
Last Updated:
Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में छह सितंबर को हुए दर्दनाक इमारत हादसे पर कानून का शिकंजा कस गया है. सात बेगुनाहों की जान लेने वाले इस खौफनाक मलबे के गुनहगारों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है. साउथ कैंपस थाने की पुलिस ने जांच पूरी कर हरि राम गुप्ता समेत छह आरोपियों को नामजद किया है.
सत्य निकेतन इमारत हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी. (पीटीआई)
Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 6 सितंबर को हुए इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे. पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद साउथ कैंपस थाने में दर्ज FIR के आधार पर अदालत में चार्जशीट पेश की है.
चार्जशीट में हरि राम गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, महेश गुप्ता, सनोज कुमार, सुधांशु लवनीश कुमार और शुभम त्यागी को आरोपी बनाया गया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों पर लापरवाही बरतने और दूसरों की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने निर्माण और मरम्मत के दौरान लापरवाही से जुड़े अपराधों की धाराएं लगाई हैं. इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, चोट पहुंचाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराएं भी शामिल की गई हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साउथ कैंपस थाने में दर्ज FIR के आधार पर मामले की जांच की गई. जांच के बाद जुटाए गए तथ्यों के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है.