Last Updated:
सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फैंस सलमान खान की इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा कर रहे हैं. लोगों की नजरें फिल्म के हर अपेड पर टिकी हैं. अब भाईजान के फैंस के लिए गुड न्यूज है कि फिल्म के ट्रेलर को CBFC से मंजूरी मिल गई है और इसके 6 नवंबर को रिलीज होने की चर्चा है. वहीं, फिल्म की सिनेमाघरों में दस्तक देने की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है. ऐसे में सवाल है कि क्या दिवाली के बाद सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में हैं?
सलमान खान की फिल्म का बड़ा अपडेट PHoto- news18english
नई दिल्ली. सलमान खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से कोई अपडेट नहीं पा रहे थे. अब सुपरस्टार की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को हरी झंडी मिल गई है. फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से पास कर दिया गया है.सलमान के फैंस के सामने जल्द ही फिल्म का ट्रेलर आने वाला है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट की बात करे तो अब तक ऐसा कुछ तय नहीं हुआ है. न ही मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल ऐनाउंसमेंट की गई है. काफी समय से इस फिल्म की रिलीज की संभावित तारीख सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट में कहा कि फिल्म को मेकर्स 13 नवंबर 2026 को फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.लेकिन अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी अगर ऐसा होता है तो दिवाली के एक हफ्ते बाद सलमान खान की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. लेकिन मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को CBFC की तरफ से हरी झंडी
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को CBFC की तरफ से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है. ट्रेलर की लंबाई करीब 4 मिनट 43 सेकंड रखी गई है. ऐसा कहा जा रहा है. कई रिपोर्ट में तो ये भी दावा किया गया है कि इसे शुक्रवार, 6 नवंबर को रिलीज किया जा सकता है. ऐसे में सलमान खान के चाहने वालों को जल्द ही फिल्म की पहली झलक देखने को मिल सकती है.
पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था फिल्म का नाम
अपूर्व लाखिया की इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. लेकिन फिल्म की पहली झलक के बाद काफी विवाद हुआ. पहले इसे अप्रैल में रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी फिल्म को रिलीज करने की बात सामने आई थी. लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की ओर से फिल्म की कहानी के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताए जाने के बाद फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बजाय ‘मातृभूमि’ रखा गया.
बता दें कि हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज किया गया है. इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया. गाने की एक झलक शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा कि सुबह 5:12 बजे फ्लाइट का समय है, फ्लाइट समय पर है और वह अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार हैं.इससे पहले भी सलमान कई फिल्मों के गाने गा चुके हैं.