शेयर बाजार की बन गई द‍िवाली, हुई 500 लाख करोड़ की कमाई, बन गया अनोखा र‍िकॉर्ड

शेयर बाजार की बन गई द‍िवाली, हुई 500 लाख करोड़ की कमाई, बन गया अनोखा र‍िकॉर्ड


Last Updated:

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 2,100 अंक उछला, जबकि निफ्टी 600 अंक चढ़कर बंद हुआ. इस तेजी के साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. बाजार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और मजबूत ग्लोबल संकेतों से सहारा मिला. साथ ही, बैंकिंग और IT शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई.

Zoom

बाजार की तेजी में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली.

दो साल से लोगों को न‍िराश कर रहे शेयर मार्केट ने गुरुवार को जमकर द‍िवाली मनाई. सेंसेक्‍स 2100 अंकों तक उछल गया और न‍िफ्टी 600 अंक चढ़कर बंद हुआ. इसके साथ ही बीएसई में ल‍िस्‍टेड कंपन‍ियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. नतीजा रुपया भी चमकने लगा. बुधवार को रुपया 94.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. एक द‍िन पहले यह 94.64 प्रति डॉलर था. इस जोरदार तेजी के पीछे कुछ अहम वजहें शामिल रही है.

कच्‍चे तेल की कीमतों में 16 फीसदी ग‍िरावट

जो कच्‍चा तेल भारत जैसे देशों के ल‍िए मुसीबत का सबब बन गया था, वह अचानक लुढ़क गया. म‍िड टर्म इलेक्‍शन में ट्रंप की हार के बाद ब्रेंट क्रूड गुरुवार को 1.07% गिरकर 93.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.29% गिरकर 86.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. एक द‍िन पहले ये दोनों बेंचमार्क करीब 8 फीसदी तक टूटे थे. एक हफ्ते में कच्‍चे तेल की कीमतों में यह 16 फीसदी से ज्‍यादा की ग‍िरावट है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी के विजयकुमार ने सीएनबीसी आवाज से बातचीत में कहा, ब्रेंट क्रूड में तेज ग‍िरावट बाजार के ल‍िए सबसे पॉज‍िट‍िव मूवमेंट है. तेल की कीमतें आगे ऐसे ही रहेंगी या और ग‍िरावट आएगी इस पर काफी कुछ तय करेगा.

विदेशी सेठ भारत में जमकर कर रहे खरीदारी

कुछ महीनों से विदेशी न‍िवेशक भारतीय बाजारों से लगातार पैसा न‍िकाल रहे थे. इससे मार्केट बेयर‍िश बना हुआ था. लेकिन चार द‍िनों से यह ट्रेंड उलट गया है. एफआईआई भारत में जमकर खरीदारी कर रहे हैं. बुधवार एफआईआई ने 7,284 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे.

ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट

एशियाई बाजारों की भी वजह से भारतीय शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली. चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. इससे पहले बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी अच्छी तेजी के साथ बंद हुए. डाउ जोंस 3.03%, S&P 500 1.58% और नैस्डैक 1.44% चढ़कर बंद हुए.

किन सेक्टर में छाई हरियाली?

बाजार की तेजी में बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी बैंक 1.47% और बैंक निफ्टी 1.42% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, मिडकैप इंडेक्स में भी 1.42% की तेजी रही. दूसरी ओर, IT शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी दिखी और निफ्टी IT 1.80% चढ़कर 32,639 के स्तर पर पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, HDFC बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली.



Source link