Last Updated:
Diwali 2026 :दीवाली का महापर्व करीब आ गया हैं. दीप और खुशियों के इस महापर्व पर हरकोई अपने घर को दीप और डिजाइनर कैंडल से रौशन करता है.इसके साथ ही मिठाईयों का दौर भी चलता है. इस दीवाली आप घर में एक नहीं बल्कि 2 तरह की मिठाईयां लाएंगे. एक खाएंगे और दूसरे को आप जलाएंगे.
वाराणसी: दीवाली का महापर्व करीब आ गया हैं. दीप और खुशियों के इस महापर्व पर हरकोई अपने घर को दीप और डिजाइनर कैंडल से रौशन करता है.इसके साथ ही मिठाईयों का दौर भी चलता है. इस दीवाली आप घर में एक नहीं बल्कि 2 तरह की मिठाईयां लाएंगे. एक खाएंगे और दूसरे को आप जलाएंगे. बाजार में इस बार मिठाईयों के सेप वाले कैंडल की खासी डिमांड हैं. लडडू के अलावा रसभरी और अन्य कई डिजाइन में बाजार में कैंडल मौजूद है.
बाजार में खूबसूरत डिजाइन वाले इन कैंडल की ढ़ेरो वैरायटी है. इनकी शुरुआती कीमत भी 100 रूपये से शुरू है.दुकानदार राजेश ने बताया की इस बाजार कैंडल में दो दर्जन से ज्याफा डिजाइन बाजार में मौजूद है. इसमें मिठाई और फूलों के डिजाइन वाले कैंडल नए भी है और बाजार में इनकी खूब डिमांड भी है.
इलेक्ट्रिक कैंडल की भी खासी डिमांड
इसके अलावा बाजार में इलेक्ट्रिक कैंडल भी छाएं हुए है. अलग अलग साइज और अलग अलग डिजाइन में यह इलेक्ट्रिक कैंडल मौजूद है.इनकी शुरुआती कीमत 40 रुपये है हालांकि बाजार में 500 रूपये तक के कैंडल मौजूद है.बड़ी बात यह है की यह कैंडल न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि इनसे जलने का खतरा भी नहीं है.कैंडल के अलावा इलेक्ट्रिकल दीप भी अलग अलग साइज में बाजार में मौजूद है जिसे आप बिजली का प्रयोग कर जला सकते है. यह इलेक्ट्रिकल दीप हूबहू आम दीपो की तरह ही नजर आएंगे.
डिजाइनर दीये भी मौजूद
इन सब के अलावा बाजार में कई खास तरह के डिजाइनर दीये भी उपलब्ध है. मिट्टी के अलग अलग शेप वाले इन दीयों को भी लोग पसंद कर रहें है.रंग बिरंगे इन दीयों की कीमत 10 रूपये से 50 रूपये तक है.बताते चलें की दीवाली से पहले ही शहर के अलग अलग इलाकों में दुकाने सज चुकी है. इन दुकानों पर गुरुवार से अच्छी खासी भीड़ भी नजर आएगी. दुकानदार अमिश ने बताया की उम्मीद जताई जा रही है इस बार बाजार में पहले से ज्यादा रौनक़ दिखाई देगी.धनतेरस से दो दिनों तक यह चहल पहल रहेगी.