VIDEO: फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू… बर्थडे पर विराट कोहली का फुल-ऑन ड्रामा
Last Updated:
Virat Kohli Arey Fir Brigade Mangwa de tu: अपना 38वां जन्मदिन मना रहे विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले का एक अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. नेट प्रैक्टिस के बाद वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार के साथ मजाकिया लहजे में कोहली ने कहा कि फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू अंगारो पर… कीवी गेंदबाजों के खिलाफ उनका यह तेवर बता रहा है कि मैदान पर रनों का तूफान आने वाला है.
विराट कोहली ने जन्मदिन पर गाया गाना.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।.समय के साथ जहां खिलाड़ियों की स्पीड और ऊर्जा में कमी आने लगती है, वहीं विराट कोहली के खेल और मिजाज में आज भी वही पुरानी आग और ताजगी साफ नजर आती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच में अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर भी ‘किंग कोहली’ का ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपनी बैटिंग और नेट प्रैक्टिस पर केंद्रित है. नेट प्रैक्टिस के बाद कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर वहां मौजूद लोग ठहाका लगाने पर मजबूर हो गए.
शानदार फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने नेट प्रैक्टिस के बाद मैदान पर कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद फैंस और मीडियाकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई. अभ्यास सत्र खत्म करने के बाद कोहली जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार (Vimal Kumar) वहां मौजूद थे. विराट ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए हमेशा की तरह अपने अनूठे, मस्तमौला और मजाकिया लहजे में हंसते हुए विमल कुमार की ओर चल पड़े जो स्टेडियम के बाहर खड़े थे. उन्होंने विमल की तरफ देखा और बॉलीवुड के मशहूर गाने की लाइन गुनगुना दी, फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू… अंगारो पर हैं अरमां!’ विमल कुमार ने इस खास और खुशनुमा पल का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो गया। फैंस विराट के इस अनफिल्टर्ड, बिंदास और कूल अवतार को देखकर बेहद रोमांचित हैं.
Not every day you get an impromptu musical performance from Virat Kohli! A little birthday surprise that I’ll cherish for a long, long time. https://t.co/eGkLezxkFO