नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो पंगोट गांव भी पहुंचें, यहां जंगल और पहाड़ों के बीच मिलेगा सुकून

नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो पंगोट गांव भी पहुंचें, यहां जंगल और पहाड़ों के बीच मिलेगा सुकून


Last Updated:

नैनीताल की खूबसूरत वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार शहर की भीड़भाड़ से दूर पंगोट गांव का रुख कर सकते हैं. प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, हिमालयी पक्षियों और शांत वातावरण के लिए मशहूर पंगोट सर्दियों में पर्यटकों को एक अलग अनुभव देता है. देखें तस्वीरें

नैनीताल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंगोट गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है. शहर की भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर पहाड़ों के बीच बसा यह छोटा सा गांव सुकून की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए शानदार जगह है. यहां पहुंचते ही आपको पहाड़ी जीवन की सादगी और प्रकृति की खूबसूरती का एहसास होने लगता है. वीकेंड पर नैनीताल आने वाले पर्यटक भी यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं.

पंगोट की खूबसूरती में यहां के घने जंगल चार चांद लगाते हैं. गांव के आसपास बांज, देवदार और दूसरे पहाड़ी पेड़ों की हरियाली देखने को मिलती है. घने जंगल के बीच से गुजरती सड़क और पेड़ों के बीच से छनकर आती धूप यहां के नजारों को बेहद खास बना देती है. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

सर्दियों के मौसम में पंगोट की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. तापमान में गिरावट के साथ यहां ठंड का एहसास तेज होने लगता है. मौसम अनुकूल रहने पर आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है, और सफेद बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन सकती हैं. हालांकि, यहां हर साल बर्फबारी होना तय नहीं है, इसलिए घूमने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पंगोट को उत्तराखंड के प्रमुख बर्डवॉचिंग डेस्टिनेशन में गिना जाता है. यहां के जंगलों और आसपास के प्राकृतिक क्षेत्रों में हिमालयी पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं. रंग-बिरंगे पक्षियों की चहचहाहट और पेड़ों पर उनकी अठखेलियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. खासतौर पर बर्डवॉचिंग और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह बेहद खास है. दूरबीन और कैमरा लेकर यहां पहुंचना आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना सकता है.

पंगोट से चारों ओर फैली पहाड़ियों और हरी-भरी वादियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. सुबह के समय पहाड़ों पर छाई धुंध और बादलों की आवाजाही यहां के वातावरण को बेहद आकर्षक बना देती है. साफ मौसम में दूर तक फैली पर्वत श्रृंखलाओं को निहारना अपने आप में खास अनुभव है. अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यहां के प्राकृतिक नजारे आपका दिल छू लेंगे.

पंगोट केवल खूबसूरत नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि प्रकृति के बीच घूमने और ट्रैकिंग के लिए भी जाना जाता है. यहां आसपास के जंगलों और पहाड़ी रास्तों पर नेचर वॉक का आनंद लिया जा सकता है. पक्षियों की आवाज सुनते हुए जंगलों के बीच से गुजरना पर्यटकों के लिए अलग अनुभव होता है. पंगोट के आसपास कई खूबसूरत पैदल रास्ते भी हैं, जहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं.

पंगोट से दिखने वाले हिमालय के खूबसूरत नजारे आपका दिल छू लेंगे, नैनीताल से पंगोट तक मोटरमार्ग के माध्यम से आने पर आपको हिमालय के अद्भुत नजारे दिखाई देंगे जो आपका दिल छू जाएंगे, यहां तक पहुंचना अपने आप में रोमांच से भरा अनुभव रहता है, खूबसूरत जंगल के बीच से शांत सड़क से गुजरना आपको एक अलग अनुभव प्रदान करता है.

पंगोट में पर्यटकों के ठहरने के लिए कई रिजॉर्ट और होमस्टे उपलब्ध हैं. यहां पहाड़ों के बीच बने खूबसूरत कॉटेज और होमस्टे में रुककर प्रकृति के करीब रहने का अनुभव लिया जा सकता है. सुबह की शुरुआत चिड़ियों की चहचहाहट और ठंडी पहाड़ी हवाओं के साथ करना अपने आप में खास एहसास है. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कुछ दिन शांति से बिताना चाहते हैं, तो यहां ठहरने का विकल्प चुन सकते हैं.

अगर आप सर्दियों में नैनीताल घूमने आ रहे हैं, तो अपनी ट्रिप में पंगोट को जरूर शामिल करें, यहां की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल, पक्षियों की दुनिया और पहाड़ी वातावरण आपको एक अलग तरह का अनुभव देगा, शहर की भीड़भाड़ से कुछ समय दूर रहकर पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताने के लिए यहां आना एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा. आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों या फिर अपने पार्टनर के साथ इस जगह पर आ सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link