त्योहारों में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, शाहपुरा पुलिस एक्शन मोड में, बाजारों पर बढ़ेगी निगरानी


Last Updated:

Shahpura Police Alert: त्योहारों के मद्देनजर शाहपुरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. बाजारों से लेकर धार्मिक स्थलों तक पुलिस की पैनी नजर रहेगी. थाना प्रभारी रिया चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित की गई, जिसमें शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

त्योहारों में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, शाहपुरा पुलिस एक्शन मोड मेंZoom

त्योहारों से पहले शाहपुरा पुलिस अलर्ट

शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण): दीपावली सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर शाहपुरा पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. शाहपुरा पुलिस थाने में सीएलजी केी बैठक आयोजित की गई. थाना प्रभारी रिया चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई. बैठक में थाना प्रभारी रिया चौधरी ने त्योहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया.

साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई. पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी प्राथमिकता रहेगी. त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए आमजन को सतर्क रहने की जरूरत बताई गई.

तत्काल शिकायत दर्ज करवाने का संदेश दिया गया
अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने और साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाने का संदेश दिया गया. इसके साथ ही नशा तस्करी, महिला अपराधों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर भी सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया. शाहपुरा थाना प्रभारी रिया चौधरी ने आमजन से दीपावली सहित सभी आगामी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया.



Source link