तब्बू की 5 फिल्में और वेब सीरीज, एक का चौंकाने वाला क्लाइमैक्स, दूसरी में आधी उम्र के हीरो संग किया था रोमांस

तब्बू की 5 फिल्में और वेब सीरीज, एक का चौंकाने वाला क्लाइमैक्स, दूसरी में आधी उम्र के हीरो संग किया था रोमांस


Last Updated:

बॉलीवुड की वो खूबसूरत हसीना, जिसने अपने करियर में रोमांस से लेकर नेगेटिव हर तरह के रोल से धाक जमाई. लेकिन अब खडूस लेडी के रोल में तहलका मचा रही हैं. वो टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, तब्बू, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और धांसू किरदारों से हमेशा दर्शकों का दिल जीता. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज दी हैं, जिनमें लोग उनका अंदाज देख चौंक गए थे. ऐसी ही कई सस्पेंस और इमोशनल फिल्में,जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड में फ्लॉप से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तब्बू का आज कोई सानी नहीं. उन्होंने अपने हर अंदाज से फैंस के दिलों को जीता. उनके करियर में हिट की भरमार है. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनकी कहानी और उनका एक्टिंग आज भी लोगों को चौंका देती है. उनकी ऐसी ही सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.इनमें उनके किरदार तो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में.

इनमें पहली है, ‘भूल भुलैया 2’. साल 2022 में आई इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू ने जुड़वा बहनों का रोल निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से कहानी में जान डाल दी थी. हॉरर और कॉमेडी के इस जबरदस्त मेल में तब्बू का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में तब्बू ने इतिहास रच दिया था.

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पियानो बजाता है और खुद को अंधा दिखाता है. लेकिन अचानक वह एक मर्डर के मामले में फंस जाता है. इसके बाद कहानी में ऐसे-ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखते हैं. फिल्म में तब्बू का अंदाज काफी अलग और चौंकाने वाला है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरी है, फिल्म ‘अंधाधुन’. साल 2018 में आई इस फिल्म में तब्बू ने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया था.लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था कि फिल्म में तब्बू ने ऐसा रोल निभाया था. ये फिल्म आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. ये एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इसमें आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. (Image: IMDb)

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पियानो बजाता है और खुद को अंधा दिखाता है. लेकिन अचानक वह एक मर्डर के मामले में फंस जाता है. इसके बाद कहानी में ऐसे-ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखते हैं. फिल्म में तब्बू का अंदाज काफी अलग और चौंकाने वाला है.

तीसरी है, ए सूटेबल बॉय. ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें तब्बू के साथ ईशान खट्टर भी नजर आे थे. इस फिल्म की कहानी में तब्बू एक तवायफ का रोल निभाया है, जिसका एक कम उम्र के युवक से रिश्ता बन जाता है. इस सीरीज में तब्बू ने अपने किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया है. ईशान खट्टर संग उनके कई रोमांटिक सीन भी दिखाए गए थे.. (Image: IMDb)

चौथी है, द नेमसेक. साल 2006 में आई इस फिल्म में तब्बू की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली थी. यह फिल्म एक बंगाली परिवार की कहानी दिखाती है, जो बेहतर जिंदगी की तलाश में अमेरिका जाकर बस जाता है. वहां परिवार का बेटा अपनी पहचान और नाम को लेकर कई तरह की उलझनों से गुजरता है. फिल्म में तब्बू ने एक मां का किरदार निभाया है. रिश्तों, परिवार और अपनी पहचान की तलाश को दिखाती यह फिल्म दिल को छू लेने वाली कहानी पेश करती है.(Image: IMDb)

पांचवीं है, शाहिद कपूर की ‘हैदर’. साल 2014 में आई इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘हैदर’ में शाहिद कपूर और तब्बू ने जबरदस्त एक्टिंग की थी.इस फिल्म कहानी में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें शाहिद कपूर हैदर के किरदार में नजर आते हैं, जो अपने लापता पिता की तलाश में कश्मीर लौटता है. इस दौरान वह बदले, रिश्तों और कई रहस्यों के जाल में उलझ जाता है. फिल्म में तब्बू ने हैदर की मां का किरदार निभाया है. उनका गंभीर और भावुक अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है.(Image: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link