कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली खाद? डीएपी लेने से पहले जान लें ये 3 तरीके

कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली खाद? डीएपी लेने से पहले जान लें ये 3 तरीके


Last Updated:

Fake Fertilizer: चित्रकूट जिले के बरगढ़ कस्बे में प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकान पर छापेमारी कर कार्रवाई की है,जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को असली और नकली खाद की पहचान करने के तरीके बताए हैं.

चित्रकूट: जहां एक तरफ किसानों को खाद लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर नकली खाद बेचने के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी खाद लेने जा रहे हैं तो खाद लेते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी. अगर आप सावधानी नहीं बरतते हैं तो आपको कहीं ना कहीं नकली खाद लेने का सामना भी करना पड़ सकता है.

आप को बता दे कि मऊ तहसील क्षेत्र के बरगढ़ कस्बे में प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने एक दुकान और गोदाम पर छापेमारी की थी. जिसमें छापेमारी के दौरान गोदाम में खाद के कथित मिश्रण और मिलावटी उर्वरक तैयार करने का मामला सामने आया था. टीम ने मौके से भारी मात्रा में खाद, खुली खाद और खाली बोरियां बरामद कीं थी. दुकान को सीज कर दिया गया.ऐसे में अगर आप भी डीएपी, एनपीके खाद ले रहे तो तो कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा बताए गए इन बातों को ध्यान में रखकर असली और नकली खाद की पहचान कर सकते है.

क्‍या बोले कृषि अधिकारी?

वही इस संबंध में चित्रकूट जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने लोकल 18 को बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में सूचना के आधार पर बरगढ़ के स्‍थ‍ित एक खाद दुकान पर पहुंचे. जहां जमीन में खुली हुई अलग प्रकार की खाद पाई गई थी. और वह अन्य बोरियो में भरी हुई पाई गई. वहां पर कुछ एनपीके की बोरिया थी. जिसमें दूसरी खाद भर के सील कर दी गई थी. हालांकि चेक करने के बाद क्वालिटी सही पाई गई. उसकाा नमूना लिया गया है.उसे जांच के लि‍ए प्रयोगशाला भेज दिया गया है.

खाद खरीदते वक्‍त इन बातों का रखें का ध्‍यान

उन्होंने बताया कि खाद खरीदते समय कुछ बातों का किसानों को विशेष ध्यान रखना चाहिए. असली डीएपी के दाने मजबूत और कठोर होते हैं, यदि उन्हें नाखून से कुरेदा जाए तो वे आसानी से नहीं टूटते है. खाद के कुछ दानों को हाथ में लेकर उसमें थोड़ा चुना मिलाकर रगड़ने पर तेज गंध महसूस होती है, जो उसकी असली पहचान का एक संकेत हो सकता है. वहीं हाथ में लेकर फूंक मारने पर दानों पर हल्की नमी भी दिखाई देती है. इससे यह समझ आता है कि यह खाद असली है.



Source link