Gurnoor brar catch IND vs NZ: पलक झपकते ही लपका कैच, गुरनूर बराड़ का कमाल देखा क्या? अपनी ही बॉलिंग में गजब चपलता

Gurnoor brar catch IND vs NZ: पलक झपकते ही लपका कैच, गुरनूर बराड़ का कमाल देखा क्या? अपनी ही बॉलिंग में गजब चपलता


होमखेलक्रिकेट

पलक झपकते ही लपका कैच, गुरनूर का कमाल देखा क्या? अपनी ही बॉलिंग में गजब चपलता

Last Updated:

Gurnoor Brar vs New Zealand: गुरनूर बराड़ ने अपने ही फॉलो थ्रू में टॉम लाथम का ऐसा करामती कैच पकड़ा कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी ही रह गई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अनुभवहीन इंडियन पेस अटैक ने इंजरी से जूझ रही मेजबान टीम के होश फाख्ता कर दिए. सीनियर गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में बराड़ भी इस मौके को दोनों हाथों से भुनाना चाहते हैं.

Zoom

गुरनूर बराड़ का करामती कैच

ऑकलैंड: एक तेज गेंदबाज के लिए अपने फॉलो थ्रू में किसी कैच को लपकना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन ऊंचे कद के गुरनूर बराड़ ने इसे बेहद आसानी से कर दिखाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को पहले वनडे में टॉम लाथम (11 गेंद में 3 रन) को कॉट एंड बोल्ड करने के लिए उन्होंने अपनी चपलता और फुर्ती का मुजायरा पेश किया.

फुर्ती या किस्मत से मिला विकेट?
दरअसल, 16वें ओवर की आखिरी गेंद गुरनूर बराड़ ने काफी आगे पिच करवाई जो ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ निकली. इस पर लाथम ने एक कमजोर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में उछल गई. इंडियन पेसर ने अपना बायां हाथ आगे बढ़ाया और गेंद उसमें चिपक गई. इस तरह एक हाथ से शानदार कैच लपकते हुए बराड़ ने लाथम को आउट कर न्यूजीलैंड को करारा झटका दिया.

गुरनूर बराड़ का लाजवाब कैच

लाथम का आउट होना जरूरी था
सेट होने के बाद टॉम लाथम कितने खतरनाक साबित होते ये बात किसी से छिपी नहीं है. इस तरह न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर में 84 पर चार हो गया. इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. हल्की बारिश और आउटफील्ड गीली होने के चलते टॉस 20 मिनट की देरी से हुआ. नतीजतन मैच भी 10 मिनट देरी से शुरू हुआ, लेकिन ओवरों में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है.

अनुभवहीन पेसर्स के साथ उतरा भारत
गुरनूर बराड़ के अलावा भारत की ओर से अंशुल कंबोज, आकिब नबी और अर्शदीप सिंह बतौर तेज गेंदबाज खेल रहे हैं, यानी चार तेज गेंदबाजों का कुल अनुभव 29 ओवर है. दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में चार विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना समझ से परे हैं जबकि बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा इंजर्ड हैं. भारत ने इससे पहले पांच मैच की टी-20 सीरीज 3-2 से जीती थी. पांच मैच की वनडे श्रृंखला के बाद दोनों टीमों की बीच दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी.



Source link