Good News: यूपी-MP को जोड़ने वाला पैंटून पुल महीनों से था बंद, आखिरकार खोला गया

Good News: यूपी-MP को जोड़ने वाला पैंटून पुल महीनों से था बंद, आखिरकार खोला गया


Last Updated:

Pontoon Bridge : चंबल घाट पर बुधवार से पांटून पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा. यूपी और एमपी दो प्रदेशों के बीच वाहन फर्राटा भरेंगे. पुल चालू होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से जुड़े गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी. 

Zoom

पैंटुन पुल खुला.

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आई है. यहां के पिनाहट क्षेत्र में कई महीनों से बंद पड़ा पैंटून पुल अब दोबारा से चालू कर दिया गया है. पैंटून पुल को PWD विभाग की तरफ से निर्माण कार्य पूरा करवाने के बाद चालू किया गया है. यह पुल यूपी और मध्यप्रदेश की सीमाओं को जोड़ता है. इस पुल के खुलने पर लोगों की परेशानी दूर हो गई है.

लोगों ने पैंटून पुल के अपडेट पर खुशी जाहिर की. इसके साथ ही विभाग को धन्यवाद दिया. लोगों ने कहा कि त्योहार से पहले पुल को चालू करवाया गया है. इससे जो परेशानी का सामना हमें करना पड़ रहा था, अब नहीं करना पड़ेगा. उसका समाधान हो गया है.

बता दें कि हर वर्ष लोक निर्माण विभाग की ओर से 15 अक्टूबर से चंबल नदी पर पैंटून पुल लगाने का कार्य शुरू कराया जाता है. इस वर्ष मोटर बोट का संचालन नहीं होने के चलते आसपास के गांवों के लोगों को नदी पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लोक निर्माण विभाग की ओर से 15 अक्टूबर से ही पुल लगाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा था.

मंगलवार देर शाम तक कर्मचारियों ने पुल पर स्लीपर डालने का काम पूरा कर लिया. बुधवार को पुल को भिच्ची से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. वहीं, मध्य प्रदेश की ओर मिट्टी डालकर रास्ता तैयार किया जा रहा है. दोनों ओर संपर्क मार्ग तैयार होने के बाद बुधवार दोपहर से पुल पर आवागमन शुरू कराने की तैयारी है. वहीं, लोक निर्माण विभाग के एई हरीश कुमार ने कहा कि बुधवार दोपहर तक पैंटून पुल पर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा. इससे दोनों राज्यों के सीमावर्ती गांवों के लोगों को राहत मिलेगी.



Source link