Firozabad News: दिवाली को बनाना चाहते हैं खास तो दुकान नहीं बल्कि घर पर तैयार करें ड्राई फ्रूट्स से मिठाई, जाने रेसिपी

Firozabad News: दिवाली को बनाना चाहते हैं खास तो दुकान नहीं बल्कि घर पर तैयार करें ड्राई फ्रूट्स से मिठाई, जाने रेसिपी


Last Updated:

Firozabad News: दिवाली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, ऐसे में अलग अलग तरह की मिठाइयों को खाना चाहते हैं तो घर की नई मिठाइयों तो तैयार कर सकते हैं. फिरोजाबाद में एक ऐसी दुकान है जहां अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स के लड्डू मिलते हैं. इन लड्डुओं को घर पर भी तैयार कर सकते हैं. वहीं इन लड्ड्ओं की काफी डिमांड भी रहती है.इनको बहुत सरल और शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है. खाने में भी ये ड्राई फ्रूट्स काफी अच्छे लगते हैं. वहीं इनको बनाने की रेसिपी भी आसान है.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबादः त्यौहारों पर लोग घर की मिठाइयां बनाकर खाना पसंद करते हैं. दिवाली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, ऐसे में अलग अलग तरह की मिठाइयों को खाना चाहते हैं तो घर की नई मिठाइयों तो तैयार कर सकते हैं. फिरोजाबाद में एक ऐसी दुकान है जहां अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स के लड्डू मिलते हैं. इन लड्डुओं को घर पर भी तैयार कर सकते हैं. वहीं इन लड्ड्ओं की काफी डिमांड भी रहती है. इनको बहुत सरल और शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है. खाने में भी ये ड्राई फ्रूट्स काफी अच्छे लगते हैं. वहीं इनको बनाने की रेसिपी भी आसान है.

काजू, पिश्ता, बादाम से तैयार होते हैं ये ड्राई फ्रूट्स के लड्डू

फिरोजाबाद बस स्टैंड के सामने जैन गजक भंडार के नाम से दुकान करने वाली महिला दिवा जैन ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि दिवाली का त्यौहार आ रहा है और लोग मिठाइयों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं. उनके यहां सबसे फेमस आइटम ड्राई फ्रूट्स के लड्डू हैं. इन लड्डुओं को खास तरीके से तैयार किया गया है. इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, तरबूज और खरबूज के बीज शामिल हैं. वहीं उन्होने कहा कि इन लड्डुओं की मिठास चीनी या गुड़ से नही बल्कि खजूर से होती है.

खजूर के साथ ये लड्डू तैयार किए जाते हैं. घर पर भी खजूर और अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स के साथ इन लड्डुओं को तैयार कर सकते हैं. वहीं उन्होने कहा कि सर्दियों का सीजन शुरु हो रहा है और लोग इन लड्डुओं की काफी डिमांड करते हैं. इन लड्डुओं की खास बात यह है कि ये लंबे समय तक रखे जा सकते हैं. एक महीने में भी ये लड्डू खराब नहीं हो सकते हैं. इन लड्डुओं को शुगर फ्री भी कहा जाता है.

700 रु किग्रा है कीमत, मुंबई तक ले जाते हैं लोग

दुकानदार महिला ने बताया कि उनके यहां मिलने वाले ड्राई फ्रूट्स के लड्डू दूर दूर फेमस हैं. सर्दियों के सीजन में उनके यहां इनकी खूब बिक्री होती है. वहीं इन लड्डुओं की कीमत की शुरुआत 700 रु प्रति किग्रा से होती है. इन लड्डुओं को छोटे-बड़े बुजुर्ग सभी खाते हैं. इसके अलावा लोग इनको पैक कराकर भी ले जाते हैं. कुछ लोग ऑर्डर पर भी बनवाते हैं. दिल्ली से लेकर मुंबई तक लोग इनको पैक कराकर ले जाते हैं.



Source link