FII Buying: विदेशी निवेशकों ने आज दिल खोलकर लगाया शेयर बाजार में पैसा, टूटा 12 महीनों का रिकॉर्ड


Last Updated:

Share Market : एफआईआई की इस चौतरफा लिवाली से दलाल स्ट्रीट में नया जोश भर दिया. पिछले एक साल से अधिक समय के सुस्त रुझान के बाद विदेशी निवेशकों की यह रिकॉर्ड खरीदारी बाजार के सेंटिमेंट को मजबूत करने वाला एक बड़ा संकेत मानी जा रही है.

Top Deals Inside

FII ने आज दिल खोलकर लगाया शेयर बाजार में पैसा, तोड़ दिया रिकॉर्ड Zoom

शेयर बाजार आज भी चढकर बंद हुआ है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में बुधवार, 4 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने जमकर खरीदारी की. शेयर बाजार के कैश सेगमेंट में आज ₹7,284.03 करोड़ की नेट खरीदारी की है. पिछले 12 महीने से भी अधिक समय में विदेशी निवेशकों की यह सबसे बड़ी दैनिक शुद्ध खरीदारी मानी जा रही है. इससे पहले विदेशी निवेशकों ने 28 अक्टूबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार में कैश सेगमेंट में करीब ₹10,340 करोड़ रुपये लगाए थे. कैश मार्केट में खरीदारी का मतलब है कि विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने शेयर बाजार में कंपनियों के शेयर सीधे खरीदे हैं, न कि केवल फ्यूचर और ऑप्शन (F&O) जैसे डेरिवेटिव्स में निवेश किया है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और मेट्रोपोलिटन स्टॉक एक्सचेंज (MSEI) के संयुक्त आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने कैपिटल मार्केट सेगमेंट में कुल ₹7,284.03 करोड़ की नेट खरीदारी की. कारोबारी सत्र के दौरान एफआईआई ने कुल ₹21,607.38 करोड़ के शेयर खरीदे. उनकी कुल बिकवाली ₹14,323.35 करोड़ रही. एफआईआई की खरीदारी ने शेयर बाजार में जोश भर दिया और आज सेंसेक्स 383 अंक की बढ़त के साथ 77,301.40 पर और निफ्टी 149 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ.

घरेलू निवेशकों ने काटा मुनाफा

एक तरफ जहां विदेशी निवेशक दिल खोलकर पूंजी लगाते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने आज बिकवाली की. घरेलू निवेशकों ने बुधवार के सत्र में कैश मार्केट में ₹3,712.23 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की. घरेलू निवेशकों ने कुल ₹16,392.82 करोड़ मूल्य के शेयर खरीदे, जबकि ₹20,105.05 करोड़ मूल्य के शेयर बेचे.

बाजार पर बढ़ते भरोस का प्रतीक

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि लंबे समय बाद विदेशी निवेशकों का इस पैमाने पर कैश मार्केट में लौटना भारतीय अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट सेक्टर पर उनके दोबारा मजबूत होते भरोसे को दर्शाता है.



Source link