Last Updated:
शाहरुख खान की किंग लगातार चर्चा में हैं. 3 साल बाद किंग के रूप में शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं. इसकी मेकर्स ने तैयारी भी शुरू कर दी है. चलिए बताते हैं कैसे महाक्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने बड़े कदम उठाने शुरू किए हैं.
इस वक्त रणबीर कपूर-यश की रामायण की गर्मी चारों तरफ देखने को मिल रही है. एडवांस बुकिंग से लेकर दिवाली रिलीज तक, सबको इसका क्रेज है. आखिर ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है. नवंबर की सबसे बड़ी रिलीज रामायण है तो दिसंबर भी फुल टाइट है. अभी से क्रिसमस क्लैश से निपटने के लिए तमाम मेकर्स ने तैयारी शुरू कर दी है. (Image: IMDb)
हम बात कर रहे हैं क्रिसमस पर सबसे बड़ी रिलीज ‘किंग’ की. शाहरुख खान तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. पहली बार बेटी सुहाना खान को बॉक्स ऑफिस पर खुद लेकर आ रहे हैं. ऐसे में हर किसी की निगाहें शाहरुख खान पर टिकी हैं. आखिर बॉक्स ऑफिस पर कैसा तूफान आता है? (Image: IMDb)
किसमस की राह शाहरुख खान के लिए इतनी भी आसान नहीं है. दरअसल क्रिसमस पर ‘किंग’ का सीधा पंगा हॉलीवुड की तमाम बड़ी फिल्मों से होने वाला है. इस वीक में ‘एवेंजर्स’, ‘ड्यून’ और ‘जुमांजी’ जैसी बड़ी फिल्में भी दस्तक दे रही है. (Image: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘एवेंजर्स’ की बात करें तो ये 17 दिसंबर 2026 के लिए शेड्यूल है तो ‘ड्यून पार्ट 3’ 18 दिसंबर के लिए और ‘जुमांजी ओपन वर्ल्ड’ 24 दिसंबर को दस्तक देंगी. ऐसे में क्रिसमस वीक में रिलीज हो रही शाहरुख खान की किंग भी 24 दिसंबर 2026 के लिए शेड्यूल है. (Image: IMDb)
इन सभी बड़ी फिल्मों के महाक्लैश से स्क्रीन्स की कमी हो सकती है. सब मेकर्स के लिए सबसे पहली चुनौती अभी से ये होने वाली है कि उन्हें देश में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स मिले. ताकि फिल्म ज्यादा से ज्यादा शहरों और ऑडियंस तक पहुंच सके. (Image: IMDb)
इसी राह में इन फिल्मों के मेकर्स ने भी कमर कस ली है. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी ने इंडिया में सुपरहीरो फिल्म के लिए स्क्रीन बुक करना शुरू कर दी है. वह एक सख्त कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर रहा है जिससे उसे क्रिसमस की छुट्टी वाले दिन ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स मिले और ‘एवेंजर्स’ धुआं उड़ाने में कामयाब हो. (Image: IMDb)
अब आते हैं किंग पर. शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘किंग’ के पूरे देश में थिएटर में डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स पेन मरुधर ने ले लिए हैं. रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया था इन राइट्स के लिए उन्हें 250 करोड़ रुपये की बड़ी डील करनी पड़ी है. अब पेन मरुधर ने अगला मास्टर स्ट्रोक भी बना लिया है. डिज्नी की तरह उन्होंने भी देशभर में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है. (Image: IMDb)
सीधी सी बात है जितने ज्यादा थिएटर्स में फिल्म होगी, उतना असर देखने को मिलेगा. ऐसे में थिएटर में बड़ी रिलीज बनाने के लिए पेन मरुधर ने ‘किंग’ को देशभर में ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों और बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करने के लिए थिएटर मालिकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है. तब जाकर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही KING ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून 3’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से मुकाबला कर पाएगी. (Image: IMDb)
इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेन मरुधर ने किंग की वाइड रिलीज फिक्स करने के लिए एग्जिबिटर्स से कॉन्टैक्ट किया है. उन्होंने उनसे एक शोकेसिंग स्ट्रैटेजी बनाने को कहा है जिसमें किंग को एवेंजर्स , ड्यून और जुमांजी और दूसरी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से अधिक स्क्रीन मिले और चारों तरफ किंग का ही बोलबाला हो. ये बात किंग का डायलॉग ‘किंग अकेला ही काफी है’ साबित करता है. (Image: IMDb)