Last Updated:
हनी सिंह की जिंदगी में कई मुश्किलें आईं और उन्होंने बार-बार हर मुश्किल का डटकर सामना किया. हर हालात में सिंगर का खुदपर भरोसा अडिग रहा. एक इंटरव्यू में रैपर ने बताया था कि कैसे एक म्यूजिक वीडियो पर उन्होंने अपने 7 साल की पूरी बचत खुले हाथों से लुटा दी. ये उनके लिए जुआं खेलने जैसा था और ये बाजी उनके हक में ऐसी पलटी की उनकी किस्मत चमक उठी. हनी सिंह का ये फैसला उनके लिए जीत की बाजी बन गया और रातोंरात वो ऐसे पॉपुलर हुए कि उनके पहले शो के लिए उन्हें 25 लाख रुपये मिले.
हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो के विजुअल्स शानदार होते हैं.
नई दिल्ली. हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में दुखों से जूझ रहे हैं. उनके भांजे का 1 नवंबर रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया. हनी इस हादसे के वक्त दुबई में थे लेकिन परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूटते ही वो तुरंत जालंधर पहुंचे. सिंगर और रैपर हनी सिंह ने भांजे के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे काला दशक है. हनी सिंह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना कर चुके हैं. सिंगर ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में खुलकर बात की थी.
हनी सिंह ने म्यूजिक वीडियो पर लगा दी थी सारी सेविंग्स
रैपर हनी सिंह ने बताया था कि उन्होंने अपने 7 साल की सारी सेविंग्स एक म्यूजिक वीडियो पर लगा दी थी. उन्होंने 7 सालों में 80 लाख रुपये बचाए थे जिसमें से उन्होंने करीबन 65 साल एक वीडियो पर खर्च कर दिए थे. वो कहते हैं कि एक ही वीडियो पर सारे पैसे लगा देना ऐसा था कि वो जुआं खेल रहे हों या तो वी जीत सकते थे या फिर पूरी तरह बर्बाद हो सकते थे.
तुरुप का इक्का बना फैसला
हनी सिंह ने जिस म्यूजिक वीडियो पर अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाने का फैसला किया था वो उनके लिए तुरुप का इक्का साबित हुआ. इस वीडियो ने हनी सिंह की मार्केट और इंडस्ट्री में ऐसी पहचान बनाई की आजतक उनका स्टाइल खास बना हुआ है. हनी सिंह का कोई भी पुराना म्यूजिक वीडियो उठाकर देख लीजिए उनके हर गाने में आपको शानदार विजुअल्स और लग्जरी गाडियां नजर आएंगी. यही सिंगर और रैपर की पहचान भी थी.
हनी सिंह ने विदेशी डायरेक्टर संग किया काम
हनी सिंह ने बताया था कि जिस म्यूजिक वीडियो पर उन्होंने अपनी जिंदगी भर की कमाई झोंक दी थी उससे उन्हें जबरदस्त फायदा हुआ. इस म्यूजिक वीडियो का सिंगर को ऐसा फायदा मिला कि उनके शुरुआती शोज की कीमत 25 लाख रुपये थी. रैपर ने कहा कि उन्होंने उस दिन ही तय कर लिया था कि वो अपने म्यूजिक वीडियो के विजुअल्स हमेशा अच्छे रखेंगे.
रैपर ने आगे कहा था कि उन्होंने अपने गानों के लिए ज्यादातर विदेशी डायरेक्टर्स के साथ काम किया. वो हॉलीवुड लेवल की शूटिंग कराते हैं और उनकी ज्यादातर शूटिंग विदेशों में ही होती है.