लकड़ी के पुराने गंदे दरवाजे ऐसे चमकाएं, सिर्फ 1 मिनट में, आसान है तरीका

लकड़ी के पुराने गंदे दरवाजे ऐसे चमकाएं, सिर्फ 1 मिनट में, आसान है तरीका


Last Updated:

दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई जरूरी है. परिवार के सदस्य साफ-सफाई में हाथ बंटाते हैं. घर के दरवाजों का रंग-रोगन करते हैं. घर की सफाई कैसे आसानी से की जाए, कौन सी ट्रिक आजमाई जाए कि घर भी साफ हो जाए और मेहनत न करनी पड़े, यह सवाल सबके मन में आता है. घर के पुराने गंदे दरवाजे कैसे चमकाएं जाएं, कैसे उनकी खोई चमक वापस लाई जाए, यह सवाल भी परेशान करता है. आज हम ऐसे ही आसान ट्रिक बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप आसानी से कम समय में दरवाजे-खिड़की, पंखे साफ कर सकते हैं.

Top Deals Inside

दिवाली पर पंखों की साफ-सफाई की टेंशन सबसे ज्यादा होती है. लकड़ी के दरवाजे कैसे चमकाएं, यह सवाल भी सबसे ज्यादा परेशान करता है. घर के पुराने दरवाजों, खिड़की, पंखों को साफ करने के लिए बहुत ही आसान ट्रिक को आप आजमा सकते हैं. इसमें सिर्फ 10-20 रुपये का खर्च आएगा. हाथों में चोट भी नहीं आएगी. आइए जानते हैं कि कैसे आसान तरीके से इन्हें चमकाएं.

दीपावली से पहले घर की साफ-सफाई के लिए एक सॉल्यूशन बना लीजिए. इसे बनाना बहुत आसान है. अगर घर में शैंपू या बर्तन धोने वाला डिश वॉश लें. दो चम्मच शैंपू या डिश वॉश एक कटोरी में डालें. अब इसमें आधा चम्मच सफेद सिरका मिला लें. एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अंत में सरसों तेल मिलाकर सॉल्यूशन बना लें. दरवाजों को साफ करने के लिए सॉल्यूशन तैयार है. अब स्पंज या सूती कप‌ड़ा लें.

स्पंज से अच्छी सफाई होती है. इसमें बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. स्पंज को सॉल्यूशन में हल्का सा डुबोकर लकड़ी के दरवाजे पर हल्का-हल्का रगड़ें. इसे दरवाजे के हैंडल भी लगा सकते हैं. घर में कई फर्नीचर ऐसे होते हैं, लकड़ी की अलमारी होती है, उसे भी आप इसी तरह से साफ कर सकते हैं. एक बार इस तरह से सॉल्यूशन बनाएंगे तो दो-चार दरवाजे जरूर साफ हो जाएंगे. इस सॉल्यूशन को आप घर पर हर दो माह में बना सकते हैं. घर के दरवाजे साफ कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस सॉल्यूशन से घर के दरवाजे आसानी से साफ हो जाते हैं. उन पर लगे दाग-धब्बे भी हट जाते हैं. कंप्यूटर टेबल, घर की अलमारी या फर्नीचर को भी आप इसी ट्रिक से साफ कर सकते हैं. यहां तक कि पुराने पंखे भी स्पंज से साफ कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस सॉल्यूशन से दरवाजों की खोई चमक वापस लौट आती है.

कई बार घर के दरवाजों पर पेंट कराने का समय नहीं होता, बजट भी नहीं होता. ऐसे में आप एक और आसान ट्रिक आजमा सकते हैं. एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच सरसों का तेल लीजिए. अब इसमें बेकिंग सोडा और शैंपू मिला लीजिए. सबको अच्छे से फेंटकर मिश्रण तैयार कर लीजिए. अब स्पंज लीजिए. स्पंज न हो तो मोजा या सूती कपड़ा लीजिए. अब घोल को दरवाजों पर कपड़े या स्पंज की मदद से लगाइये. हल्के हाथ से घिसिए. फिर सूखे कपड़े से पोंछ लीजिए. दरवाजों पर चमक आ जाएगी. सिर्फ नारियल तेल लीजिए. उसे दरवाजे पर लगाइये. अब सूखे कपड़े से दरवाजों को पोंछ लीजिए. ऐसा करने से भी दरवाजे साफ हो जाएंगे. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link