मधुबनी फायरिंग कांड: 4 सैप जवान और चौकीदार निलंबित

मधुबनी फायरिंग कांड: 4 सैप जवान और चौकीदार निलंबित


Last Updated:

मधुबनी में एएसआई फायरिंग मामले में लापरवाही पर चार सैप जवान और एक चौकीदार निलंबित. आरोपी जमादार की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें गठित, 25 हजार का इनाम घोषित. घटना में एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल.

Zoom

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में एएसआई चंद्रमोहन सिंह फायरिंग मामले में सीनियर एसपी योगेंद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में इलाके के चौकीदार और पुलिस पिकेट पर तैनात चार सैप जवानों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, उनकी सेवा बर्खास्तगी को लेकर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है. दूसरी ओर, आरोपी जमादार के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला भी दर्ज किया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 विशेष टीमों का गठन किया है. बिहार के अलग-अलग जिलों के साथ सीमावर्ती इलाकों और सीमा पार भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इसकी जानकारी सीनियर एसपी योगेंद्र कुमार ने दी है.

गौरतलब है कि मधुबनी के बाबूबरही में पुलिस पिकेट में तैनात जमादार चंद्रमोहन सिंह आपत्तिजनक हालात में एक घर में पाए गए थे जिसकी सूचना पर ग्रामीणों ने उनको घेर लिया .खुद को घिरता देख आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी जिसमे एक शक्श विजय यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए .घायलों को इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है .

इस घटना के बाद लगातार स्थानीय लोग आक्रोशित है .लोग सड़कों पर उतर गए थे . समझाने पहुंचे DM आनंद शर्मा के साथ स्थानीय महिलाओं ने बदसलूकी की .इस घटना के बाद सियासत भी होने लगी है .प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी घटनास्थल पर जाने की बात कही है .



Source link