बिहार में क्राइम और अपराध वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर हंगामा, तेजस्वी यादव का कटाक्ष

बिहार में क्राइम और अपराध वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर हंगामा, तेजस्वी यादव का कटाक्ष


Last Updated:

Samrat Choudhary Crime Statement Viral: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दिल्ली के ताज होटल में बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के बीच नदी संजीवनी MoU कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था पर बोलते हुए ऐसा अटपटा बयान दे दिया है जिसको लेकर उनपर विपक्ष हमलावर हो गया है. सीएम सम्राट के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और और अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस बयान को लेकर अलग अंदाज में निशाना साधा है.

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में नदी संजीवनी पहल के तहत MoU कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यह समझौता नदियों से गाद निकालने और उस गाद को नेशनल हाईवे निर्माण में इस्तेमाल करने को लेकर था. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और इसी दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बिहार में कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं. उन्होंने दावा किया कि राज्य में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो चुका है.

तेजस्वी यादव का हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला. तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, बिहार में Crime हो सकता है अपराध नहीं. मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है. मंच पर बैठे IAS IPS इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे हैं या अपमानित. क्या श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री बताया और नमूना तक कह दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री पर सात हत्याओं के मामले होने का आरोप लगाया. साथ ही मंच पर मौजूद अधिकारियों को लेकर भी सवाल उठाए.

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने क्राइम और अपराध शब्द के अंतर पर सवाल उठाए. यूजर्स ने लिखा कि क्राइम और अपराध दोनों का मतलब एक ही होता है. विपक्षी नेताओं ने भी इसे बिहार की कानून व्यवस्था से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा.

तेजस्वी यादव के सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट

पहले भी दे चुके हैं ऐसा बयान

बता दें कि सम्राट चौधरी पहले भी कानून व्यवस्था पर इसी तरह के बयान दे चुके हैं. जुलाई 2025 में उन्होंने कहा था कि बिहार में कोई संगठित अपराध नहीं है. अब नए बयान के बाद विपक्ष को सरकार को घेरने का नया मुद्दा मिल गया है.



Source link