बालाजी नुथलापडी के बारे में जानिए, जिन्हें Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बनाया अंतरिम CEO, क्या चल पड़ेगा शेयर?

बालाजी नुथलापडी के बारे में जानिए, जिन्हें Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बनाया अंतरिम CEO, क्या चल पड़ेगा शेयर?


Last Updated:

बालाजी नुथलापडी कौन हैं, जिन्हें इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अंतरिम CEO बनाया है? Citi में 28 साल से ज्यादा काम करने वाले बालाजी का बैंकिंग करियर कैसा रहा है? पीएन वासुदेवन के इस्तीफे के बाद उनकी नियुक्ति से क्या बैंक के शेयर में रिकवरी आएगी और निवेशकों को क्या संकेत मिल रहे हैं?

Zoom

Equitas Small Finance Bank को नया सीईओ म‍िल गया है.

Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में पिछले कुछ सत्रों से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बैंक के लंबे समय तक MD और CEO रहे पीएन वासुदेवन के इस्तीफे के बाद निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई थी. अब बैंक ने इस लीडरश‍िप क्राइस‍िस को संभालने के लिए बालाजी नुथलापडी को अंतरिम CEO बनाने का फैसला किया है. क्या नए CEO की नियुक्ति से शेयर में रिकवरी आएगी?

मनी कंट्रोल की र‍िपोर्ट के मुताबिक- बैंक के बोर्ड ने 3 नवंबर 2026 को बालाजी नुथलापडी की नियुक्ति को मंजूरी दी. हालांकि, यह नियुक्ति रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रभावी होगी. बैंक ने स्थायी MD और CEO की तलाश भी शुरू कर दी है. यानी फिलहाल बालाजी को बैंक की कमान संभालने के लिए अंतरिम जिम्मेदारी दी गई है.

कौन हैं बालाजी नुथलापडी?

  1. बालाजी नुथलापडी बैंकिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर का जाना-पहचाना अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल हैं. उन्होंने साल 1996 में IIM अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन किया. इसके बाद 1997 में उन्होंने Citi के साथ अपने करियर की शुरुआत की.
  2. Citi में उन्होंने करीब 28 साल से ज्यादा समय तक काम किया. इस दौरान उन्हें एशिया-पैसिफिक (APAC) और यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका (EMEA) के अलग-अलग बाजारों में काम करने का अनुभव मिला.
  3. मई 2021 में वह Citi साउथ एश‍िया में ऑपरेशंस और टेक्‍नोलॉजी के प्रमुख बने. सितंबर 2024 में उनकी जिम्मेदारी बढ़ी और वह मैनेज‍िंग डायरेक्‍टर और सेंट्रलाइज्‍ड कंट्रोल्‍स टेस्‍ट‍िंग एक्‍ज‍िक्‍यूशन के चीफ बने.
  4. मार्च 2025 में वह Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े. उन्हें बैंक का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और टेक्नोलॉजी एवं ऑपरेशंस की जिम्मेदारी दी गई थी. यानी वह बैंक के लिए नए नहीं हैं और पहले से ही इसके कामकाज का हिस्सा रहे हैं.
  5. उनके अनुभव में बैंकिंग ऑपरेशंस, टेक्नोलॉजी, डिजिटल बदलाव, जोखिम नियंत्रण, वेल्थ मैनेजमेंट और बैंकिंग प्रोडक्ट जैसे क्षेत्र शामिल हैं. यही अनुभव अब बैंक के लिए काम आ सकता है. खासकर ऐसे समय में जब निवेशकों का भरोसा दोबारा जीतना बैंक की प्राथमिकता होगी.

पीएन वासुदेवन के इस्तीफे के बाद क्यों बढ़ी थी चिंता?

Equitas के पूर्व MD और CEO पीएन वासुदेवन ने 29 अक्टूबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसकी वजह उनकी बेटी के एक NBFC यानी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी से जुड़े होने के कारण पैदा हुई हितों के टकराव की आशंका थी.

वासुदेवन की बेटी Unico Housing Finance की सह-संस्थापक और प्रमोटर हैं. वासुदेवन ने कहा था कि उनके और उनकी बेटी की भूमिकाएं नियामकीय नियमों के दायरे में थीं. हालांकि, निवेशकों के बीच इस मामले को लेकर बनी धारणा बैंक के शेयर पर दबाव डाल रही थी. इस्तीफे की खबर आने के बाद Equitas के शेयर में तेज बिकवाली हुई. 29 अक्टूबर को शेयर इंट्राडे में 20 फीसदी तक टूटकर लोअर सर्किट पर पहुंच गया था. इससे निवेशकों को झटका लगा.

क्या बालाजी की नियुक्ति से शेयर में आएगी तेजी?

बालाजी नुथलापडी की नियुक्ति को बैंक के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा सकता है. इसकी पहली वजह यह है कि बैंक के पास अब अंतरिम नेतृत्व का नाम है. दूसरी वजह उनका लंबा बैंकिंग अनुभव है. तीसरी बात यह कि वह पहले से बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, इसलिए उन्हें बैंक की कार्यप्रणाली समझने में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए. लेकिन शेयर में तेजी की गारंटी सिर्फ CEO बदलने से नहीं मिलती. निवेशक यह भी देखेंगे कि RBI से नियुक्ति को कब मंजूरी मिलती है और बैंक स्थायी MD-CEO किसे बनाता है.



Source link