बड़ी जीत में विराट कोहली ने तोड़ा एक साथ 2 रिकॉर्ड, वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन, सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान भी ध्वस्त

बड़ी जीत में विराट कोहली ने तोड़ा एक साथ 2 रिकॉर्ड, वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन, सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान भी ध्वस्त


Last Updated:

virat broke sachin record: ऑकलैंड की पिच बहुत आसान नहीं थी और जब भारतीय पारी शुरु होने से पहले साइमन डूल ने कहा कि स्पॉन्जी बाउंस भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेगा पर शायद वो भूए गए थे कि सामने वाली टीम में रन-चेज मशीन जिसको इन दिनों ना पिच की परवाह है और ना ही गेंदबाजों के कद का असर. हर रोज नई पारी जिसमें पड़ रहे है विराट हर टीम के बॉलर्स पर भारी. रनों के बहाव में वैसे तो कई रिकॉर्ड बह गए पर सबसे बड़ा टूटा जब विराट ने पार किया 72 रन का आंकड़ा. 

Zoom

न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत में विराट कोहली के तोड़ा दो रिकॉर्ड

नई दिल्ली. इन दिनों जब भी विराट कोहली बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते है तो ऐसा लगता है कि जैसे कोई रोबोट पिच पहुंचा है जो मैच से पहले पिच के हिसाब से अपनी मेमोरी में ऐसा शॉट्स रख लेता है जिसकी उम्मीद विरोधी दूर-दूर तक नहीं कर पाता और फिर वो होता है जो हमें ऑकलैंड के मैदान पर देखने को मिला. शॉट्स की नई रेंज और विराट की एक और रिकॉर्ड-तोड़ पारी. ऐसी पारी जिसने सचिन के एक और रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

ऑकलैंड की पिच बहुत आसान नहीं थी और जब भारतीय पारी शुरु होने से पहले साइमन डूल ने कहा कि स्पॉन्जी बाउंस भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेगा पर शायद वो भूए गए थे कि सामने वाली टीम में रन-चेज मशीन जिसको इन दिनों ना पिच की परवाह है और ना ही गेंदबाजों के कद का असर. हर रोज नई पारी जिसमें पड़ रहे है विराट हर टीम के बॉलर्स पर भारी. रनों के बहाव में वैसे तो कई रिकॉर्ड बह गए पर सबसे बड़ा टूटा जब विराट ने पार किया 72 रन का आंकड़ा.

पहले वनडे में विराट कोहली का शानदार अर्धशतक

तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड धाराशाई

रोहित शर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद क्रीज पर पहुंचे विराट कोहली ने पहला चौका जिस अंदाज में डफी के गेंद पर लगाया उससे एक बात तो साफ हो गई थी कि वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वाला फॉर्म लेकर ही न्यूजीलैंड पहुंचे है बस फर्क इतना था कि वो इस बार शॉट्स की नई रेंज लेकर सात समंदर पार पहुंचे थे. बारिश की वजह से जब खेल रुका तो लगा कि सचिन के सबसे ज्यादा रन चेज करते हुए बनाए गए रन का रिकॉर्ड बच जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं. जैसे ही खेल दोबारा शुरु हुआ विराट पहले से ज्यादा आक्रमक हो गए और कुछ ऐसे शॉट्स खेले जिसने सबको अचरज में डाल दिया. गिल के साथ शतकीय साझेदारी के दौरान विराट ने जैसे ही  डफी की गेंद पर चौका लगाया और पने 74 पर पहुंचे वो सचिन के रिकॉर्ड से आगे निकल गए. सचिन ने रन चेज करते हुए 8720 रन बनाए थे जिसको अब विराट पीछे छोड़ चुके है. 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी के दौरान विराट ने 13 चौका और एक छक्का लगाया. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 1971 रन बनाकर रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की.

विराट का नया अवतार 

देश कोई हो, मैदान का आकार कैसा है और पिच किस तरह की है ये सब बात अब विराट कोहली के लिए बेमानी लगती है. हर विरोधी और हर तरह की पिच के लिए विराट कुछ खास लेकर उतरते है. आकलैंड में विराट ने जिस तरह से शॉट पिच गेंदबाजी को अपने हॉरिजॉंटल बैट से डॉमिनेट किया उसने मैदान पर मौजूद सभी क्रिकेट पंडितों को हैरानी में डाल दिया. जैमीसन के बाउंस के खिलाफ विराट ने स्क्वायर लेग पर पुल शॉट्स खेले तो डफी, स्मिथ और टिकनर के खिलाफ उन्होंने मिडविकेट की रेंज को अपना निशाना बनाया. विराट के शुरुआती करियर की बात करें तो वो पुल शॉट ना के बराबर खेलते थे पर जब से वो सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे है वो हुक-पुल पर लगातर महारत के साथ बल्लेबाजी कर रहे है जो उनके तैयारी की कहानी को बयांं करता है.



Source link