Last Updated:
Water Heater Rod Cleaning: सर्दियों ने दस्तक दे दी है ऐसे में सुबह-सुबह नहाने के लिए ज्यादातर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं. पानी गर्म करने के लिए घरों में इमर्शन रॉड यानी पानी गर्म करने वाली रॉड का उपयोग किया जाता है. लगातार इस्तेमाल करने के कारण इस रॉड पर सफेद रंग की मोटी परत जमने लगती है, ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से रॉड पर जमी सफेद परत को साफ कर सकते है.
सर्दियों ने दस्तक दे दी है. ऐसे में सुबह-सुबह नहाने के लिए ज्यादातर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं. पानी गर्म करने के लिए घरों में इमर्शन रॉड यानी पानी गर्म करने वाली रॉड का उपयोग किया जाता है. लगातार इस्तेमाल करने के कारण इस रॉड पर सफेद रंग की मोटी परत जमने लगती है, ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से रॉड पर जमी सफेद परत को साफ कर सकते हैं.
रॉड पर जमी सफेद परत हटाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए नमक में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को रॉड के प्रभावित हिस्से पर लगाएं. कुछ मिनट बाद आधे नींबू से हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. इससे रॉड पर जमी गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है.
सिरका और बेकिंग सोडा सफाई के लिए उपयोगी माने जाते हैं. इसके लिए एक बर्तन में पानी लेकर उसमें थोड़ा सफेद सिरका और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब रॉड को इस घोल में कुछ देर रखें. इसके बाद पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से सफाई करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रॉड पर जमी गंदगी हटाने के लिए हाइड्रोजन पैरोक्साइड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए इसके लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार घोल तैयार करें. रॉड के प्रभावित हिस्से को कुछ देर इसमें रखें. इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से सफाई करें.
सफेद सिरका रॉड पर जमी सफेद पपड़ी हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए एक बर्तन में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. रॉड के प्रभावित हिस्से को इस घोल में कुछ समय तक रखें. इसके बाद मुलायम ब्रश से सफाई करें और साफ पानी से धो लें.
रॉड को साफ करने के लिए बाथरूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए थोड़ा सा बाथरूम क्लीनर एक बर्तन में लें. अब ब्रश की मदद से इसे रॉड पर जमी सफेद परत पर लगाएं। कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद ब्रश की मदद से रॉड को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. इससे रॉड पर जमी सफेद गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है. सफाई के बाद रॉड को अच्छी तरह धोकर सुखा लें.
पानी गर्म करने वाली रॉड को क्लीन करने के लिए आप एरोसोल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक स्प्रे बॉटल में एरोसोल भरें. अब इसे रॉड पर जमी सफेद परत पर स्प्रे करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्क्रब की मदद से रॉड को हल्के हाथों से साफ करें. इससे सफेद परत हटाने में मदद मिल सकती है.
रॉड की सफाई करने से पहले उसका बिजली का प्लग जरूर निकाल दें. रॉड पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही सफाई करें. सफाई के दौरान रॉड के इलेक्ट्रिकल हिस्से को पानी में न डुबोएं. इस्तेमाल से पहले रॉड को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. गीली रॉड को कभी भी बिजली के सॉकेट में न लगाएं.