न्‍यूजीलैंड से पहले वनडे में जीत छीन लेने वाले भारत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रोहित शर्मा फेल, कोहली ने खेली ‘व‍िराट’ पारी

न्‍यूजीलैंड से पहले वनडे में जीत छीन लेने वाले भारत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रोहित शर्मा फेल, कोहली ने खेली ‘व‍िराट’ पारी


Last Updated:

Five heroes of team India victory: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं. रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन उसके बाद व‍िराट कोहली और कप्‍तान शुभमन ग‍ि ल ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए 113 रन की साझेदारी कर जीत द‍िलाने में अहम भूम‍िका न‍िभाई. देखिए मैच के 5 हीरो.

Top Deals Inside

भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है. बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन बनाए. जवाब में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 32 ओवर में 143 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे भारतीय टीम ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. बारिश के व्यवधान से एक घंटे से अधिक समय तक खेल नहीं हो पाने के कारण भारत के सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 40 ओवर में 167 रन का लक्ष्य रखा गया. इसके बाद 2.1 ओवर का खेल ही हो पाया था कि फिर से बारिश आ गई. खेल शुरू होने पर भारत को 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य दिया गया.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करवाकर 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. इस शुरुआती झटके से कीवी टीम बैकफुट पर आ गई. पहली बार जब बारिश के कारण खेल रुका तब भारत ने एक विकेट पर 54 रन बनाए थे. दूसरे व्यवधान के समय उसका स्कोर एक विकेट पर 64 रन था.

अर्शदीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने 10 ओवर के कोटे में 70 रन देकर 4 बड़े विकेट हासिल किए. यंग के अलावा उन्होंने खतरनाक ग्लेन फिलिप्स (30 रन), हेनरी निकोल्स (9 रन) और काइल जेमिसन (1 रन) को आउट करके न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी.अर्शदीप ने एकदम सही लेंथ पर गेंदबाजी की जबकि गुरनूर और कंबोज में बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया.अंशुल ने बेहद किफायती गेंदबाजी क. उनकी 48 गेंद पर कोई रन नहीं बना. अर्शदीप ने पावरप्ले के अंदर दो विकेट लिए. न्यूजीलैंड पहले 10 ओवरों में दो विकेट खोकर 45 रन ही बना पाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने ऑकलैंड की पिच पर लाइन और लेंथ पर शानदार नियंत्रण दिखाया. कंबोज ने 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 2 मेडन ओवर फेंकते हुए सिर्फ 22 रन खर्च किए. 2.20 की असाधारण इकोनॉमी से कीवी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल हो गया.

युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) ने अपने 9.2 ओवरों के स्पेल में 44 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए. उन्होंने सबसे पहले खतरनाक दिख रहे सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट को 38 रन के स्कोर पर स्थानापन्न खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच करवाया.

युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) ने अपने 9.2 ओवरों के स्पेल में 44 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए. उन्होंने सबसे पहले खतरनाक दिख रहे सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट को 38 रन के स्कोर पर स्थानापन्न खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच करवाया.

टिम सेफर्ट के बाद गुरनूर बराड़ ने टॉम लैथम को मात्र 3 रन पर अपनी ही गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया. अंत में जब ब्लेयर टिकनर 23 गेंदों में 34 रन बनाकर तेजी से रन जुटा रहे थे, तब बराड़ ने उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड की पूरी पारी 185 रन पर समेट दी.

जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए, तब मैदान पर उतरे विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी क्लास दिखाई. कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों का सामना किया और 74 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर मेंही रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल पाए. रोहित ने काइल जैमीसन की ऑफ स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर ड्राइव करने के प्रयास में मिड ऑफ पर खड़े मिचेल सैंटनर को कैच थमा दिया.

विराट की इस पारी में 13 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा. उन्होंने 145.10 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाए और डकवर्थ लुईस से मिले 143 रनों के लक्ष्य के करीब भारत को पहुंचाकर ही दम लिया. भारतीय बल्लेबाजों विशेषकर कोहली ने दो बार व्यवधान के बावजूद अपनी एकाग्रता भंग नहीं होने दी और सहजता से रन बटोरे.कोहली शुरू से आक्रामक होकर खेल रहे थे और उन्होंने चौकों की झड़ी लगाने में कोताही नहीं बरती. अब केवल वनडे प्रारूप में खेलने वाले कोहली ने ब्लेयर टिकनर की गेंद पर छक्का लगाया और इसी गेंदबाज के अगले ओवर में चौका लगाकर 35 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इस ओवर में दो और चौके लगाए. गिल ने हालांकि नाथन स्मिथ की तेजी से उठती गेंद पर टॉम लैथम को हवा में लहराता कैच दे दिया. उन्होंने अपनी 56 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए.

कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पहले ओवर में सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद संयम और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने 56 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रन की उपयोगी पारी खेली और कीवी गेंदबाजों के शुरुआती स्पेल को नाकाम किया.

गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी निभाई. इस साझेदारी ने शुरुआती दबाव को पूरी तरह खत्म कर दिया और लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम की जीत की नींव रख दी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link