Last Updated:
दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज श्री बिनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 द्वारा मुख्यालय से प्रदेश के समस्त जनपदीय नोडल अधिकारियों (यूपी-112) के साथ एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गोष्ठी (वी0सी0) की गई.
त्योहारों को लेकर खास तैयारी.
आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज श्री बिनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 द्वारा मुख्यालय से प्रदेश के समस्त जनपदीय नोडल अधिकारियों (यूपी-112) के साथ एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गोष्ठी (वी0सी0) की गई. इस बैठक के दौरान आगामी त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
हॉटस्पॉट का चिह्नीकरण और रूट चार्ट: 28 अक्टूबर 2026 को प्रेषित दीपावली एडवाइजरी के अनुसार, विगत घटनाओं/इवेंट्स का विश्लेषण कर थाना क्षेत्र और स्थान के आधार पर हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएं. संवेदनशील मार्गों पर यूपी-112 के वाहनों (PRV) की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए संशोधित रूट चार्ट (Revise d Route Chart) दिनांक 05.11.2026 तक मुख्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाए.
पीआरवी (PRV) की शत-प्रतिशत उपलब्धता: यह सुनिश्चित किया जाए कि जनशक्ति के अभाव या किसी तकनीकी खराबी (ब्रेकडाउन) के कारण कोई भी पीआरवी वाहन ‘Non-Operational’ न रहे, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके.
कम्युनिकेशन और मॉनिटरिंग: आरओआईपी (ROIP) पर नियुक्त कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, इवेंट मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने तथा पीआरवी कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग और चेकिंग के निर्देश दिए गए.
एसओपी का पालन: गत 16 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 द्वारा सभी जनपदों के नोडल अधिकारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निदान हेतु आश्वस्त किया गया साथ ही समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे त्योहार के दौरान प्रदेशवासियों को त्वरित और निर्बाध आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें.