टीम इंडिया में निकली भर्ती, फील्डिंग कोच और फिजियो की दरकार, कैसे करें आवेदन?
Last Updated:
Indian cricket team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय महिला सीनियर टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष सीनियर टीम के हेड फिजियोथेरेपिस्ट के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तारीख तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
टीम इंडिया में निकली फील्डिंग कोच और हेड फिजियो की भर्ती.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के हेड फिजियोथेरेपिस्ट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए. बोर्ड की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर है. मुनीष बाली ने हाल में महिला टीम के फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. उनका पिछला कार्यकाल जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के दौरान था.
महिला टीम को फील्डिंग कोच की तलाश
महिला टीम का फील्डिंग, विशेषकर कैच छोड़ने की समस्या लंबे समय से चिंता का विषय रही है. बीसीसीआई ने फील्डिंग कोच की प्रमुख जिम्मेदारियों में ‘विश्वस्तरीय फील्डिंग इकाई तैयार करने के लिए व्यापक कार्यक्रम विकसित करना और उन्हें लागू करना’ शामिल किया है. इसके अलावा, अभ्यास सत्रों और मैच के दौरान फील्डिंग का अभ्यास कराना तथा खिलाड़ियों के कौशल में सुधार के लिए व्यक्तिगत कोचिंग देना भी उनकी जिम्मेदारी होगी.
BCCI invites applications for Fielding Coach (Senior Women) & Head Physiotherapist (Senior Men)
All the details | #TeamIndia
https://t.co/3YwrciP8jO