कोहली को रोकना नामुमक‍िन… नेट्स पर भी कर चुके हैं परेशान, व‍िदेशी गेंदबाज भी हुआ मुरीद

कोहली को रोकना नामुमक‍िन… नेट्स पर भी कर चुके हैं परेशान, व‍िदेशी गेंदबाज भी हुआ मुरीद


होमखेलक्रिकेट

कोहली को रोकना नामुमक‍िन… व‍िदेशी गेंदबाज भी हुआ वि‍राट का मुरीद

Last Updated:

Jacob Duffy reaction on Virat Kohli: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 74 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई. इस मैच के बाद कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कोहली की जमकर तारीफ की. डफी ने कहा कि इस दिग्गज बल्लेबाज के खेल में कोई कमी नजर नहीं आती. आरसीबी के लिए साथ खेल चुके डफी ने माना कि छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट का आक्रामक अंदाज गेंदबाजों के लिए बेहद परेशान करने वाला होता है.

Zoom

जैकब डफी ने व‍िराट कोहली की जमकर तारीफ की.

ऑकलैंड.  विराट कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 74 रन की पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई. उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कहा कि इस दिग्गज बल्लेबाज के खेल में कोई कमी नजर नहीं आती. कोहली ने महज 51 गेंद में 74 रन बनाए और बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने संशोधित 143 रन के लक्ष्य को 56 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

जैकब डफी (Jacob Duffy) आईपीएल 2026 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम में कोहली के साथी रह चुके हैं. बेंगलुरु में आरसीबी के अभ्यास सत्र के दौरान वह कई बार कोहली की बल्लेबाजी का सामना कर चुके हैं.  मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डफी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हां, यह थोड़ा परेशान करने वाला था, क्या नहीं था?’

उन्होंने कहा, ‘जब लक्ष्य छोटा हो और कोई बल्लेबाज इस तरह के इरादे के साथ मैदान पर उतरकर तेजी से रन बनाने लगे, तो वह आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सकता है. और ऐसा करने के लिए विराट से बेहतर खिलाड़ी कौन हो सकता है। उनका प्रदर्शन वाकई शानदार था.’

डफी ने कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्हें गेंद के उछाल से कोई परेशानी नहीं हुई. उन्होंने हुक और पुल शॉट खेलने के लिए शानदार तरीके से खुद को तैयार किया और फिर गेंद को सीधे मैदान के पार भी पहुंचाया. इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है, वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वह कई वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं और बेंगलुरु में नेट अभ्यास के दौरान भी उन्होंने मेरे खिलाफ कई बार ऐसा किया है.’



Source link