Last Updated:
अहान शेट्टी की फिल्म सनकी में मेधा राणा लीड एक्ट्रेस होंगी. टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-रोमांस फिल्म की शूटिंग भोपाल में शुरू हो गई है और यह 2027 में रिलीज होगी.
अहान शेट्टी की अगली बड़ी फिल्म ‘सनकी’ जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है. इस बीच मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के नाम से भी पर्दे उठा उठा दिया है.टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही इस एक्शन और रोमांस फिल्म में अहान के साथ एक्ट्रेस मेधा राणा की जोड़ी देखने को मिलेगी. मेधा फिल्म में अहान शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
मेधा राणा के कामकाज की बात करें तो वह इससे पहले फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आई थीं. उनकी जोड़ी तब वरुण धवन के साथ बनी थी. अब ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद मेधा को उनकी नई फिल्म मिल गई है. सनकी एक ऐसी कहानी है जिसकी कहानी सुनते ही उन्होंने इसे हां कर दिया.
दो महीनों से प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
मेधा पिछले दो महीनों से इस फिल्म के लिए लगातार तैयारी कर रही हैं. अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने और उसमें पूरी तरह ढलने के लिए उन्होंने कई वर्कशॉप में हिस्सा लिया है. इसके अलावा, किरदार की मांग के मुताबिक उन्होंने खास तैयारी भी की है. फिल्म की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है और अब मेधा भी अहान शेट्टी और फिल्म की बाकी टीम के साथ शूटिंग में शामिल हो गई हैं.
अहान की प्रेमिका बनेंगी मेधा
फिल्म में मेधा, अहान की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी. उनका यह किरदार रोमांस, गहरे जज्बात और जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा. मेधा हमेशा से ऐसे ही किरदार की तलाश में थीं, जिसमें उन्हें अभिनय के साथ-साथ एक्शन दिखाने का भी मौका मिले. पिछले दो महीनों से चल रही उनकी तैयारियां भी इसी किरदार को ध्यान में रखकर की जा रही हैं.
बॉर्डर 2 में भी थे अहान शेट्टी
दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ में अहान और मेधा अलग-अलग कलाकारों के साथ नजर आए थे, लेकिन अब दोनों पहली बार ‘सनकी’ में एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. ऐसे में पर्दे पर दोनों की जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.
सनकी की शुरू हो चुकी शूटिंग
‘सनकी’ की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है और यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म की पहली झलक भी आने वाले कुछ दिनों में दर्शकों के सामने आ सकती है. इस फिल्म का निर्माण वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं.