Phool Gobhi Ki Kheti: 90 दिनों में लहलहा उठेगी फूलगोभी, अरिया के किसान नुरूल घर बैठे कमा रहे लाखों

Phool Gobhi Ki Kheti: 90 दिनों में लहलहा उठेगी फूलगोभी, अरिया के किसान नुरूल घर बैठे कमा रहे लाखों


होमताजा खबरकृषि

90 दिनों में लहलहा उठेगी फूलगोभी, अरिया के किसान नुरूल घर बैठे कमा रहे लाखों

Last Updated:

Phool Gobhi Ki Kheti: बिहार के अररिया जिले में किसान पारंपरिक खेती छोड़कर सब्जियों की खेती कर रहे हैं. यहां के किसान मोहम्मद नुरूल फूलगोभी की खेती से 90 दिनों में लाखों रुपये कमा रहे हैं. आइये जानते हैं किसान की इसे खेती के बारे में, जिससे किसान लाखों रुपये कमा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

अररिया: बिहार के अररिया जिले में जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे किसान भी खेती के नए-नए तरीकों को अपना रहे हैं. वे अब पारंपरिक खेती से हटकर अन्य प्रकार की खेती पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके. पारंपरिक फसलों पर अधिक निर्भरता के कारण किसानों को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि अब किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जियों की खेती पर जोर दे रहे हैं, जिनमें लौकी, कद्दू, खीरा, झींगा, साग, लाल साग, टमाटर, फूलगोभी आदि शामिल हैं. लाल साग की खेती किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है. क्योंकि इसकी बाजार में डिमांड काफी अधिक रहती है. इससे किसान लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं.

अररिया जिले के गांव के रहने वाले किसान मोहम्मद नुरूल जो कि दो एकड़ जमीन पर फूलगोभी की खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि इस फ़सल से आराम से तीन महीने में खेत में इस फ़सल से लाखों की कमाई होता है. उन्होंने बताया कि फूलगोभी की खेती से यहां के किसान बढ़िया कमाई अर्जित करते हैं. उन्होंने बताया कि यहां के लगभग किसान यहां फूलगोभी की खेती करते हैं.

90 दिनों में तैयार हो जाता है किसान

अररिया जिले के किसान मोहम्मद नुरूल जो की अपने दो एकड़ जमीन पर लगभग फूलगोभी की खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि फूलगोभी की खेती महज 90 दिनों में तैयार हो जाता है. साथ ही बताया कि 70-90 दिनों के बाद ये फ़सल तैयार हो जाती है. इसके बाद इस फसल को काटकर बेचते हैं. उन्होंने बताया कि अभी ये फूलगोभी प्रति किलो 20-40 रूपया प्रति किलो के हिसाब से मिलता है. बता दें कि फूलगोभी की खेती से 90 दिनों में लाखों की कमाई अर्जित करते हैं.

किसान मोहम्मद नुरूल लोकल 18 से से खास बातचीत में बताया कि खुद से बीज तैयार करते हैं. इसके बाद फूलगोभी अभी रेट कम रूपया प्रति किलो के हिसाब से बीक रहा है. उन्होंने बताया कि खेतों में तैयार होने के बाद अपने बाईक से लोकल बाज़ार में बड़ी मंडी में जाकर फूलगोभी बड़े दुकानदार के यहां बेचते हैं. यहां फूलगोभी की खेती से किसान बहुत कम दिनों में बहुत बढ़िया कमाई अर्जित करते हैं.

किसान मोहम्मद नुरूल ने बताया कि 1-2 एकड़ जमीन ऊ सब्जी खेती-बाड़ी से सालभर में, 2-3 लाख रुपए से अधिक की कमाई अर्जित करते हैं. उन्होंने बताया कि अलग-अलग सीजन में अलग-अलग प्रकार की खेती करते हैं. जहां सब्जी तैयार होने के बाद बाईक पर सवार होकर मार्केट में जाकर बेचते हैं. इसके अलावा फूलगोभी की खेती से सीजन में लगभग 2 लाख रुपए की कमाई सिर्फ फूलगोभी की खेती से सीजन में कमाई कर सकती हैं.



Source link