MP Rajya Sabha UpChunav: हरदीप पुरी का नामांकन स्वीकार, रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज की कांग्रेस की आपत्ति

MP Rajya Sabha UpChunav: हरदीप पुरी का नामांकन स्वीकार, रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज की कांग्रेस की आपत्ति


Last Updated:

Rajya Sabha By-election Nominations: मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का राज्यसभा उपचुनाव नामांकन स्वीकार हो गया है. कांग्रेस ने नामांकन पत्र में कमियों का आरोप लगाया था. रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आपत्ति खारिज किए जाने के बाद अब कांग्रेस कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे है.

Zoom

हरदीप सिंह पुरी

Bhopal News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पत्र को रिटर्निंग ऑफिसर ने स्वीकार कर लिया है और कांग्रेस की आपत्ति खारिज कर दी है. अब प्रत्याशी आरके लोहानी और कांग्रेस पार्टी इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में हैं.

रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले पर विवाद
राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी के सामने कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी. कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पत्र पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई थीं. हालांकि, रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस की इन सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया और हरदीप पुरी का नामांकन स्वीकार कर लिया.

कांग्रेस का आरोप: सत्ता के दबाव में काम
इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का बयान सामने आया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं. बहस के बाद कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के नामांकन पत्र में कई गंभीर गलतियां हुई हैं. जेपी धनोपिया का कहना था कि इस फॉर्म को खारिज किया जाना चाहिए था. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर बिना किसी दबाव के और पूरी ईमानदारी से प्रक्रिया की जाएगी तो हरदीप पुरी का नामांकन निरस्त होगा.

नामांकन दाखिल करने की पूरी टाइमलाइन
बता दें कि बीजेपी ने 28 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया था. इसके बाद 31 अक्टूबर को हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद थे.

क्यों खाली हुई यह सीट?
मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है. इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है, जिसमें हरदीप सिंह पुरी भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं. अब रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन स्वीकार किए जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आरके लोहानी और पार्टी नेतृत्व कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की रणनीति बना रहे हैं.



Source link