Breaking: हिमाचल प्रदेश के रामपुर से 4 बार के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, बीती रात सीएम ने की थी मुलाकात

Breaking: हिमाचल प्रदेश के रामपुर से 4 बार के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, बीती रात सीएम ने की थी मुलाकात


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार थे और शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती थे.

Zoom

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन हो गया है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार थे और शिमला के अटल सुपर स्पेशलिटीज़ आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना अस्पताल में भर्ती थे. मंगलवार सुबह उन्होंने अतिम सांस ली. वह रामपुर से चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 2022 में विधायक बने थे.

जानकारी के अनुसार, बीती शाम को 2 नवंबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उपचाराधीन विधायक और 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल से भेंट की और उनका कुशल-क्षेम जाना था और मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

मंगलवार को नंद लाल के निधन पर सीएम सुक्खू ने दुख जताया और सोशल  मीडिया पर लिखा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री नंद लाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है.  नंद लाल जी अपने उसूलों पर अडिग रहने वाले और पार्टी के प्रति निष्ठावान नेता थे। उनका स्पष्ट विचारों वाला व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा. वह सार्वजनिक जीवन में समाज के प्रति समर्पित रहे.
ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल दें.
मेरी गहरी संवेदनाएँ शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं.

आईटीबीपी में की थी नौकरी

जानकारी के अनुसार, नंद ला का जन्म 16 अप्रैल 1954 में शिमला जिले के रामपुर के ढियोथी गांव में हुआ था. उनका एक बेटा है. नंद लाल ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से 1976 में राजनीतिक विज्ञान में एमए की पढ़ाई की थी.  इसके बाद उन्होंने आईटीबीपी की नौकरी ज्वाइन की थी. 1980 से 2007 में उन्होंने आईटीबीपी में नौकरी की और फिर वीआरएस ले ली और एडीजी के पद से रिटायर हुए. बाद में उन्होंने



Source link