यूपी के लिए कांग्रेस का फूलप्रूफ प्लान, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान, बैठक में हुआ क्या? जो गदगद हो गए कांग्रेसी


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी के सिलसिले में प्रियंका गांधी के आवास पर यूपी कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई. बैठक में अलग-अलग कमेटी का गठन करने का फैसला किया गया है.

Top Deals Inside

यूपी के लिए कांग्रेस का फूलप्रूफ प्लान, प्रियंका गांधी ने संभाली कमानZoom

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का फूलप्रूफ प्लान तैयार.(AI तस्वीर)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में प्रियंका गांधी के आवास पर मंगलवार को यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस प्रभारी सहित कई बड़े नेता बैठक में मौजूद थे. बैठक में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए दीपावली के बाद कांग्रेस चुनावी कमेटियों का गठन करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के साथ कोऑर्डिनेट करने के लिए कांग्रेस की कोऑर्डिनेशन कमेटी का भी गठन होगा. कोऑर्डिनेशन कमेटी में यूपी कांग्रेस से जुड़े नेताओं के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. प्रियंका गांधी के आवास पर यूपी कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है. कोऑर्डिनेशन कमेटी के अलावा चुनाव से जुड़े दूसरी कई कमेटियों के संभावित नामों पर चर्चा हुई और कई नामों को फाइनल किया गया. कई कमेटियों के नाम फाइनल है. पार्टी नेतृत्व के अंतिम मुहर के बाद कमेटियों की घोषणा होगी.

प्रियंका गांधी की मीटिंग में क्या हुआ फाइनल
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि प्रियंका गांधी के साथ हुई बैठक में यूपी चुनाव के ऊपर, मैनेजमेंट कमेटी, स्टेट इलेक्शन कमेटी के ऊपर डिस्कस किया गया. पूरे कैंपेन को किस तरह से लेकर जाना है, तमाम मुद्दों पर बात की है. अभी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस-सपा दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे. पूरा कैंपेन चलाएंगे. छोटे दल पर दोनों बैठकर बात करेंगे. बहुत सारे ऐसे दल हैं, जिन्हें चुनाव नही लड़ना है, जिन्हें केवल इंडिया गठबंधन को सपोर्ट करना है. दो दल मुख्य रूप से गठबंधन में हैं.

सीट शेयरिंग फाइनल होने पर बतायेंगे
वहीं सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी को लेकर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि ऐसा कोई मतभेद नहीं है. मौर्य जी उन्हीं के पार्टी में थे पहले. सीट शेयरिंग पर दोनों दल के नेता बैठेंगे, उसमें तय हो जाएगा. ज्वाइंट कोऑर्डिनेशन कमेटी बनेगी. जैसे ही चीजें तय होंगी, आपको बतायेंगे. राहुल अकेले विकल्प के तौर पर नजर आते हैं और देश की आवाज हैं. हमने ऑलरेडी लिस्ट दी हुई है. दीवाली के बाद दोनों तरफ से लीडरशिप बैठेगी और सीट शेयरिंग फाइनल हो जायेगी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना का बयान
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अभी तो पहली बैठक हुई. जो कमेटी बनानी है, उन कमेटी पर चर्चा हुई है. संगठन और इलेक्शन केंपेन को लेकर आगे केसे ले जाना है, उसपर प्राइमरी चर्चा हुई है. कितने दुर्भाग्य की बात है डबल इंजन की सरकार में. अपनी ही सरकार के खिलाफ रैली निकाल रहे हैं.



Source link