‘मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जाता है’, बिकिनी विवाद पर भड़की सोनारिका, ट्रोलर्स की लगा दी क्लास

‘मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जाता है’, बिकिनी विवाद पर भड़की सोनारिका, ट्रोलर्स की लगा दी क्लास


Last Updated:

टीवी के पॉपुलर शो ‘देवों के देव…महादेव’ में माता पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं सोनारिका भदौरिया.अब इन दिनों वह अपने एक बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. साल 2016 में बिकिनी फोटो शेयर करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था. अब करीब 10 साल बाद एक्ट्रेस ने उस विवाद का पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को ऐसा जवाब दिया है, जिसे सुनकर उनके आलोचकों की बोलती बंद हो सकती है. सोनारिका ने साफ कहा है कि वह अपनी जिंदगी और कपड़ों से जुड़े फैसले खुद लेंगी, किसी की सोच के हिसाब से नहीं चलेंगी.

नई दिल्ली. टीवी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिन्हें दर्शक उनके किरदार के नाम से ही पहचानने लगते हैं. ऐसी ही एक्ट्रेस हैं, सोनारिका भदौरिया. आज भी लोग उन्हें पार्वती माता के रोल से ही जानते हैं. मोहित रैना संग सीरियल ‘देवों के देव…महादेव’ में माता पार्वती की भूमिका निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी. हालांकि, पर्दे पर उनके इस धार्मिक किरदार का असर कुछ लोगों ने उनकी असल जिंदगी पर भी डालने की कोशिश की.यही वजह थी कि बिकिनी पहनने पर ट्रोल किया गया था. अब उन्हें ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.फोटो साभार:instagram@bujji5749.

साल 2016 में जब सोनारिका ने अपनी बिकिनी की फोटोज शेयर की थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. अब कई साल बाद अभिनेत्री ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है और ट्रोल करने वालों को दो टूक जवाब दिया है.(फोटो साभार:instagram@bsonarika)

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब सोनारिका छुट्टियां मनाने मॉरीशस गई थीं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की थीं.फोटोज सामने आते ही कई यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि टीवी पर माता पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को इस तरह की फोटोज शेयर नहीं करनी चाहिए.(फोटो साभार:instagram@bsonarika)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस की फोटोज देखकर कुछ लोगों ने उनकी एक्टिंग और निजी जिंदगी को एक ही नजरिए से देखना शुरू कर दिया था. हालांकि, सोनारिका को यह सोच बिल्कुल मंजूर नहीं थी. हाल ही में Hauterrfly के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सोनारिका ने उस दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि आज भी अगर उन्हें बिकिनी पहनने का मन होगा, तो वह बिना किसी झिझक के ऐसा करेंगी.(फोटो साभार:instagram@bsonarika)

इसके बाद ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जा रहा है. उन्होंने यह भी सवाल किया कि उनके कपड़ों से उनके पिता या पति को क्या परेशानी है, यह जानना आखिर दूसरों के लिए इतना जरूरी क्यों है. सोनारिका के मुताबिक, किसी भी इंसान के लिए सबसे अहम उसकी अपनी कंफर्ट होना चाहिए. अगर पहनने वाला किसी ड्रेस में कंफर्टेबल फील कर रहा है,तो किसी दूसरे को जज करने की कोई जरूरत नहीं है.(फोटो साभार:instagram@bsonarika)

अपनी बात को आगे रखते हुए सोनारिका ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पानी में उतर रहा है, तो वह उसके हिसाब से कपड़े ही पहनेगा. उन्होंने साफ कहा कि पानी में जाने के लिए कोई सूट पहनकर जाता है क्या. ऐसे में स्विमसूट या बिकिनी पहनना बिल्कुल सामान्य बात है.एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों को किसी के पहनावे पर सवाल उठाने के बजाय अपनी सोच बदलने की जरूरत है.(फोटो साभार:instagram@bsonarika)

सोनारिका ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘देवों के देव…महादेव’ खत्म होने के बाद भी उन्हें इस सवाल से छुटकारा नहीं मिला था. वह दूसरे टीवी शोज में काम करने लगी थीं, लेकिन इंटरव्यू में उनसे बार-बार पूछा जाता था कि माता पार्वती का किरदार निभाने के बाद उन्होंने बिकिनी फोटोज क्यों पोस्ट कीं.उन्होंने कहा कि लोग एक ऑनस्क्रीन किरदार को उनकी पूरी जिंदगी से जोड़कर क्यों देखते हैं.(फोटो साभार:instagram@bsonarika)

बता दें कि बातचीत के दौरान सोनारिका ने कहा कि जो प्यार उन्हें माता पार्वती का रोल निभाकर मिला, उस वह हमेशा याद रखेंगी. लेकिन किसी किरदार को निभाने का यह मतलब नहीं है कि एक्टर अपनी जिंदगी जीने का तरीका ही बदल दे. निजी जिंदगी में भी उसी तरह रहने के लिए मजबूर हो जाए. ये सही नहीं है. फिलहाल, सोनारिका एक्टिंग से दूर परिवार संग टाइम स्पेंड कर रही हैं. (फोटो साभार:instagram@bsonarika)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link