मिल गई पीएनबी बैंक से पैसा निकालने वाली लड़की, दोस्त के साथ मिलकर निकाल लिए 10.24 करोड़ रुपये?


Last Updated:

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के खाते से फर्जी तरीके से पैसे निकालने के मामले में सीबीआई ने बैंक की महिला कर्मचारी दीपांशी और एक निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है. दोनों पर अनधिकृत तरीके से 10 करोड़ 24 लाख रुपये निकालने का आरोप है. हालांकि निकाले गए पैसे कहां गए, इसकी जांच चल रही है.

Top Deals Inside

मिल गई PNB से पैसा निकालने वाली लड़की, दोस्त के साथ मिलकर निकाले पैसेZoom

ग्रेटर नोएडा में पीएनबी बैंक में फ्रॉड करने वाली कर्मचारी गिरफ्तार.

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में ग्राहकों के खातों से 10.24 करोड़ रुपये की कथित अनधिकृत निकासी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने मंगलवार को बैंक की महिला कर्मचारी दीपांशी और एक निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है. दोनों पर बैंक के ग्राहकों के खातों से रकम निकालने और उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करने में कथित तौर पर मिलीभगत का आरोप है.

अनधिकृत तरीके से 10.24 करोड़ रुपये निकाला गया
इस मामले में बैंक की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी. आरोप है कि बैंक की पाई-1 शाखा में अलग-अलग ग्राहकों के खातों से करीब 10.24 करोड़ रुपये की रकम अनधिकृत तरीके से निकाली गई. इस पूरी प्रक्रिया में बैंक की कर्मचारी की भूमिका होने की आशंका जताई गई है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि कर्मचारी ने एक निजी व्यक्ति और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर इस कथित धोखाधड़ी को अंजाम दिया.

29 अक्टूबर को दर्ज हुई थी एफआईआर
सीबीआई के मुताबिक, इस मामले में 29 अक्टूबर 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी. बैंक की शिकायत में ग्राहकों के विभिन्न खातों से बड़ी रकम निकाले जाने की जानकारी दी गई थी. शिकायत के अनुसार, करीब 10.24 करोड़ रुपये की अनधिकृत निकासी हुई थी. मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसी ने इसकी पड़ताल शुरू की और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की. जांच के दौरान सीबीआई ने बैंक की ऑफिस असिस्टेंट/सब स्टाफ दीपांशी और निजी व्यक्ति आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बैंक ग्राहकों के खातों से रकम निकालने और उसे अन्य खातों में स्थानांतरित करने में एक-दूसरे का सहयोग किया.

रकम कहां ट्रांसफर हुई, इसकी जांच जारी
सीबीआई अब इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ग्राहकों के खातों से निकाली गई 10.24 करोड़ रुपये की रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई. इसके साथ ही कथित धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. फिलहाल मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है. सीबीआई यह भी पड़ताल कर रही है कि कथित अनधिकृत निकासी की प्रक्रिया किस तरह पूरी की गई और इसमें किन लोगों ने सहयोग किया. जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.



Source link