बांके बिहारी के करने हैं VIP दर्शन? एंट्री के बदल गए हैं नियम, जान लें जाने से पहले


Last Updated:

Banke Bihari Temple : उत्तर प्रदेश में वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में अब वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. मंदिर में वीआईपी दर्शन के नियम बदले गए हैं. मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए पर्ची सिस्टम शुरू किया गया है. वीआईपी दर्शन के लिए पर्ची कटा नी होगी. मंदिर के एग्जिट गेट-4 पर वीआईपी दर्शन की पर्ची काटने के लिए काउंटर बनाया गया है.

Top Deals Inside

बांके बिहारी के करने हैं VIP दर्शन? एंट्री के बदल गए नियम, जान लें सबकुछZoom

बांके बिहारी मंदिर के बदले नियम.

Banke Bihari Temple VIP Darshan Rules: अगर आप वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं और वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत सीधे प्रवेश मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, तो अब नियम जान लेना जरूरी है. मंदिर में VIP दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अब वीआईपी दर्शन के लिए भी पर्ची कटवानी होगी. इसके लिए मंदिर के एग्जिट गेट नंबर-4 पर विशेष काउंटर बनाया गया है. यहां रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही श्रद्धालुओं को VIP प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश मिल सकेगा. नई व्यवस्था का उद्देश्य VIP दर्शन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और प्रवेश पर निगरानी रखना है.

गेट नंबर-4 पर बनेगा VIP दर्शन का रजिस्ट्रेशन काउंटर

मंदिर प्रबंधन की ओर से एग्जिट गेट नंबर-4 पर VIP दर्शन की पर्ची बनाने के लिए काउंटर शुरू किया गया है. यहां कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है. मंदिर में आने वाले विशिष्टजनों और सेवायत गोस्वामियों के यजमानों का तत्काल रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसके बाद उन्हें VIP दर्शन के लिए पर्ची दी जाएगी. इसी पर्ची के आधार पर मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा.

पुलिस और गोस्वामियों के लिए अलग-अलग कर्मचारी तैनात

श्री बांके बिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर VIP प्रोटोकॉल के दायरे को बढ़ाया गया है. नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए दो अलग-अलग कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. एक कर्मचारी पुलिसकर्मियों के साथ आने वाले विशिष्टजनों का रजिस्ट्रेशन कर पर्ची जारी करेगा. वहीं, दूसरा कर्मचारी सेवायत गोस्वामियों की ओर से लाए जाने वाले यजमानों का पंजीकरण करेगा. इस तरह अब पुलिसकर्मियों के जरिए आने वाले विशिष्टजनों को भी बिना पर्ची VIP दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी.

जानिए बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय

अगर आप बांके बिहारी के दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो मंदिर के समय का भी ध्यान रखें. सर्दियों में मंदिर के कपाट सुबह और शाम दो बार खुलते हैं.

सुबह के दर्शन: सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक.
शाम के दर्शन: शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक.
दोपहर का समय: इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहते हैं.

इसलिए वृंदावन पहुंचने से पहले दर्शन का समय जरूर देख लें. खासकर VIP प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करने वाले श्रद्धालु गेट नंबर-4 पर रजिस्ट्रेशन और पर्ची की प्रक्रिया पूरी करना न भूलें.



Source link