दीया मिर्जा के दिवाली VIDEO पर सियासी संग्राम: शिवसेना ने दी नसीहत, शरद पवार की NCP बचाव में उतरी


Last Updated:

Dia Mirza Diwali Controversy: बीएमसी द्वारा दीया मिर्जा का वीडियो अपने आधिकारिक हैंडल से हटाए जाने के बाद शिवसेना और एनसीपी (शरद पवार गुट) आमने-सामने आ गए हैं. शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कलाकारों को त्योहार मनाने का ‘ज्ञान’ न देने की दो टूक नसीहत देते हुए कहा कि सनातन धर्म को किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है.

Top Deals Inside

दीया मिर्जा के दिवाली VIDEO पर संग्राम: शिवसेना ने दी नसीहत, NCP बचाव में उतरीZoom

पटाखों को लेकर दीया मिर्जा के बयान से विवाद खड़ा हो गया है. (फाइल फोटो)

Dia Mirza Diwali Controversy: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा अभिनेत्री दीया मिर्जा का पर्यावरण-अनुकूल और पटाखा-मुक्त दीपावली को बढ़ावा देने वाला जागरूकता वीडियो हटाए जाने के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं. एक ओर शिवसेना के नेता आनंद दुबे ने वीडियो का विरोध किया है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो अभिनेत्री दीया मिर्जा के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं.

शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि कलाकार लोगों को ज्ञान देने के बजाय टेलीविजन पर अपनी कला का प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा, “देखिए, सनातन इतना महान है कि उसे दीया मिर्जा या किसी से जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है. दीपावली का पावन पर्व सभी हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है. हमें दीपावली का पर्व कैसे और किस तरह से मनाना है, ये किसी और से जानने की जरूरत नहीं है. हमें अच्छी तरह से अपनी संस्कृति के बारे में पता है और यह भी पता है कि पर्यावरण की किस तरह से रक्षा करनी है.”

उन्होंने कहा कि कलाकार टेलीविजन पर अपनी कला का प्रदर्शन करें, हम अपना काम कर लेंगे. हम अपनी परंपरा, आदर्शों और मूल्यों को हमेशा आगे रखकर चलते हैं. तो हमें किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है कि किस तरह से त्योहार मनाना चाहिए.” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र परिवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो का कहना है कि दीया मिर्जा ने हाई कोर्ट के आदेशों का पालन किया है. उन्होंने कहा, “दीया मिर्जा ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर वीडियो जारी नहीं किया है, बल्कि बीएमसी के किसी इंचार्ज ने उन्हें वीडियो बनाने के लिए अप्रोच किया था और दीया मिर्जा ने वीडियो बना दी, तब कहीं जाकर बीएमसी के हैंडल पर वीडियो डाली गई. जब दीया मिर्जा को अप्रोच किया जा रहा था, तब बीएमसी की मेयर ऋतु रावडे को इस बात की जानकारी नहीं मिली थी. उन्होंने उस समय कुछ भी क्यों नहीं कहा था? इसका मतलब है कि बीएमसी में भी अलग-अलग ग्रुप बन रहे हैं, जो मेयर को कुछ बताते नहीं हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह का वीडियो माधुरी दीक्षित और अजिंक्य रहाणे ने भी बनाया था. दोनों ने भी वही बात कही थी. इस वीडियो को लेकर बेवजह विवाद बढ़ाया जा रहा है. देखिए, दीपावली का त्योहार हम सभी मनाते हैं. यह खुशी का पर्व है, तो जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस तरह की बातें कही जाती हैं, तो यह गलत है. दीया मिर्जा ने कोई गलती नहीं की, उन्हें सिर्फ बताया गया था कि ये हाई कोर्ट के आदेश हैं. बीएमसी ने वही बात दीया मिर्जा समेत सभी कलाकारों से कहलवाई, लेकिन भाजपा बात का बतंगड़ बना रही है.”



Source link