दिवाली से पहले काले पड़ गए स्विच बोर्ड को चमकाएं नए जैसा, इन 5 चीजों से मिनटों में हटाएं जिद्दी दाग और गंदगी

दिवाली से पहले काले पड़ गए स्विच बोर्ड को चमकाएं नए जैसा, इन 5 चीजों से मिनटों में हटाएं जिद्दी दाग और गंदगी


Last Updated:

Diwali Safai Tips: दिवाली पर घर की सफाई की बात आती है, तो लोग दीवारों, फर्श और फर्नीचर पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन एक जगह ऐसी होती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है और वह है घरों में लगे स्विच बोर्ड. घरों में रोजाना इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और हाथों के पसीने के कारण स्विच बोर्ड अक्सर गंदे और काले पड़ जाते हैं.

दिवाली पर घर की सफाई की बात आती है तो लोग दीवारों, फर्श और फर्नीचर पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन एक जगह ऐसी होती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है और वह है घरों में लगे स्विच बोर्ड. घरों में रोजाना इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और हाथों के पसीने के कारण स्विच बोर्ड अक्सर गंदे और काले पड़ जाते हैं. ऐसे में दीपावली की सफाई के दौरान इन्हें साफ करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं.

सफेद रंग का टूथपेस्ट लें और उसे स्विच बोर्ड पर लगा दें. इसके बाद किसी पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. थोड़ी ही देर में आप देखेंगे कि जमी हुई गंदगी और कालापन हटने लगा है. इसके बाद सूखे कपड़े से स्विच बोर्ड को पोंछ लें. यह तरीका न सिर्फ आसान है बल्कि बेहद किफायती भी है.

नींबू और नमक, दोनों ही घरेलू नुस्खों में पुराने समय से इस्तेमाल होते आए हैं. सफाई के लिए इनका कॉम्बिनेशन बेहद असरदार होता है. आप आधा नींबू लें और उसके ऊपर थोड़ा नमक छिड़क दें. अब इससे स्विच बोर्ड पर जमा दाग-धब्बों को रगड़ें. नींबू का एसिड और नमक की रगड़ मिलकर गंदगी को हटाने का काम करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर स्विच बोर्ड पर जिद्दी दाग हैं, जो आसानी से नहीं हट रहे तो नेल पेंट रिमूवर आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए रुई या किसी कपड़े पर थोड़ी मात्रा में नेल पेंट रिमूवर डालें और उसे स्विच बोर्ड पर लगाएं. कुछ देर बाद कपड़े से पोंछ लें.

गंदे और चिपचिपे स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए शेविंग क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए स्विच बोर्ड पर शेविंग क्रीम लगाकर 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ब्रश से रगड़कर साफ करें और आखिर में सूखे कपड़े से पोंछ लें.

इसके लिए एक छोटी कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को स्विच बोर्ड पर लगाएं और 2 से 3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें.

स्विच बोर्ड की सफाई करते समय कुछ एहतियात बरतना बेहद जरूरी है. सबसे पहले बिजली की मुख्य सप्लाई बंद करें. स्विच बोर्ड पर सीधे पानी, नींबू, नमक या कोई भी सफाई वाला पेस्ट न लगाएं। बिजली के उपकरणों की सफाई के लिए गीले पदार्थों का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. हमेशा सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से बाहरी सतह साफ करें. बोर्ड को पूरी तरह सूखने और सुरक्षित होने के बाद ही बिजली की सप्लाई चालू करें. जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रीशियन की मदद लें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link