घर में बार-बार खराब हो रहे हैं टीवी-फ्रिज? राहु-केतु का हो सकता है असर, ज्योतिषाचार्य ने बताए उपाय!

घर में बार-बार खराब हो रहे हैं टीवी-फ्रिज? राहु-केतु का हो सकता है असर, ज्योतिषाचार्य ने बताए उपाय!


अंबाला: क्या आपके घर में बार-बार टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर या घड़ी खराब हो रही है? क्या बिना किसी खास वजह के घर में तनाव, मानसिक परेशानी और आर्थिक दिक्कतें बढ़ रही हैं? ज्योतिष शास्त्र में इन परिस्थितियों को राहु और केतु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. दरअसल मान्यता है कि राहु-केतु की प्रतिकूल दशा व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकती है, ऐसे में कुछ धार्मिक उपायों और मंत्रों के जाप से नकारात्मकता कम करने की सलाह दी जाती है.

घर में बार-बार इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होना राहु की प्रतिकूल स्थिति का संकेत

वही अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित आरके शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि कई लोगों की कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति प्रतिकूल होती है,इसका प्रभाव उनके जीवन और घर के वातावरण पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, घर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बार-बार खराब होना भी राहु से जुड़ा एक संकेत माना जाता है.

हालांकि, उन्होंने बताया कि इसमें केतु ग्रह की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. वहीं पंडित आरके शर्मा के अनुसार, अगर घर में फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, कूलर और घड़ियां बार-बार खराब हो रही हैं तो ज्योतिष में इसे राहु की प्रतिकूल स्थिति से जोड़कर देखा जाता है.इसके अलावा घर में नकारात्मक माहौल बनना, मानसिक तनाव बढ़ना, कर्ज की परेशानी और आर्थिक मामलों में रुकावट आना भी राहु-केतु से संबंधित माना जाता है.उनके अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में व्यक्ति को धार्मिक उपायों के साथ अपने व्यवहार और दिनचर्या पर भी ध्यान देना चाहिए.

राहु-केतु की शांति के लिए करें इन मंत्रों का जाप

वही ज्योतिषाचार्य ने बताया कि राहु से जुड़ी परेशानियों को शांत करने के लिए सुबह स्नान करते समय राहु की माता से संबंधित मंत्र का जाप करने की मान्यता है. जिसमें ॐ रहं मातायै नमः मंत्र को शास्त्रों में बताया गया है ओर उनके बताए मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से राहु-केतु की प्रतिकूल दशा में राहत मिलने की धार्मिक मान्यता है.

पंडित आरके शर्मा के अनुसार, राहु-केतु से जुड़ी परेशानियों के निवारण के लिए जीवों की सेवा करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके लिए कुत्तों को दूध पिलाने और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को दान देना और नियमित पूजा-पाठ करना भी धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है.

शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं, 11 माला करें महामंत्र का जाप

उन्होंने कहा कि राहु-केतु की प्रतिकूल दशा में भगवान शिव की आराधना करने की सलाह दी जाती है, इसके लिए सुबह स्नान के बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, गंगाजल, काले तिल और बेलपत्र अर्पित कर सकते हैं.पूजा के दौरान रुद्राक्ष की माला से 11 माला ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने की धार्मिक मान्यता है.राहु बीज मंत्र, ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः.इसका नियमित जाप राहु की शांति के लिए किया जाता है ओर केतु बीज मंत्र,ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमःऔर इसे केतु ग्रह की शांति के लिए जपने की मान्यता है.

शनिवार को करें काले तिल और कंबल का दान, हनुमान चालीसा का करें पाठ

वही शनिवार को दान, काले तिल, काला कंबल, तेल और लोहे की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है ओर गणेश पूजा केतु से संबंधित उपायों में भगवान गणेश की पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी शामिल है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नकारात्मकता और मानसिक भ्रम से मुक्ति के लिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

इसके अलावा शनिवार या रविवार को भैरव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना और दीपदान करने की भी परंपरा है.पंडित आरके शर्मा के अनुसार, इन उपायों को श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव हो सकता है.



Source link