गजब जुनून! देसी सब्जियों के बीजों के बाबा हैं लल्लू, यहां मिल जाएगा दुर्लभ बीज
Last Updated:
दिल्ली के किसान लल्लू विलुप्त होती देसी सब्जियों और दुर्लभ बीजों को संरक्षित कर रहे हैं. उनके पास मटर जैसी मिर्ची और काली गाजर समेत कई बीज हैं, जिन्हें वे मात्र बीस रुपए में बेच रहे हैं. उनके पास आज दूर-दूर से किसान बीज खरीदने पहुंच रहे हैं. बता दें कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसे मिल चुके हैं और इनके फैन हैं.
नई दिल्ली: क्या आपने कभी ऐसी सब्जियां देखी हैं, जिनके नाम आज की पीढ़ी भूल चुकी है. ऐसी सब्जियां, जो कभी हमारे खेतों और रसोई की शान हुआ करती थीं. आज धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं. ऐसे में दिल्ली के एक किसान ने इन देसी सब्जियों को खत्म नहीं होने दिया है. किसान के पास सैकड़ों किस्मों के दुर्लभ बीजों का ऐसा खजाना है, जिसके चलते इन्हें लोग ‘देसी सब्जियों के बीजों का बाबा’ कहते हैं.
दरअसल इस किसान का नाम लालू है. वह देसी सब्जियों के बीज इकट्ठा करते हैं और किसानों को बेचते हैं. अब तक 26000 किसान इनसे दुर्लभ देसी सब्जियों के बीज ले जा चुके हैं. उसे अपने खेतों पर लगा चुके हैं, जिसमें की कई किसानों को बड़ी संख्या में मुनाफा आज हो रहा है. लल्लू अपने देसी बीजों को लेकर हर साल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में होने वाले पूसा मेला में भी जाते हैं. और तो और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसे मिल चुके हैं और इनके फैन हैं. मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके लिए अपने सोशल मीडिया पर एक बार ऐसा लेख लिख दिया था कि जिसके चलते इस किसान का कारोबार और भी ज्यादा बढ़ गया था.
काली गाजर से लेकर मटर के आकार की मिल जाएगी मिर्ची
किसान लल्लू बताते हैं कि वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. हर साल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में होने वाले मेले में आते हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास कई प्रकार की देसी सब्जियों के बीज हैं, जिसे उन्होंने पूरे देश भर से कलेक्ट किया है. यानी हर राज्यों का देसी सब्जियों का बीज उनके पास मिलेगा. जिसमें एक मिर्ची है जोकि मटर के आकार की है.
वहीं, ऐसी मिर्ची आपको कहीं पर भी देखने को नहीं मिलेगी. यह मिर्ची लाल, हरे और काले रंग की होती है. खाने में बेहद तीखी होती है. इसके अलावा उनके पास काली गाजर का बीज है. उनके पास एक छोटी मटर का बीज भी है. जो अब पूरी तरह से विलुप्त हो चुका है, लेकिन उसे भी उन्होंने महाराष्ट्र से लिया और आज पूरे देश भर के किसानों को बांट रहे हैं. ताकि एक बार फिर छोटी मटर की खेती दोबारा हो सके.
सिर्फ 20 रुपए में दे रहे दुर्लभ बीजों का पैकेट
किसान लल्लू ने बताया कि उनके पास कई प्रकार की मूली के बीज हैं. चना भी उनके पास तीन से चार प्रकार के हैं. इसके अलावा काली गाजर का बीज है. बंगाल के स्वादिष्ट बैंगन का बीज है, जिसकी लंबाई लगभग 4 फीट तक होती है. इसके अलावा उनके पास धनिया से लेकर के तमाम प्रकार की देसी सब्जियों के बीज हैं. जिनकी लंबाई कभी-कभी 5 से 10 फीट तक हो जाती है. उन्होंने बताया कि सिर्फ 20 रुपए में एक बीज की पैकेट वह दे रहे हैं. जिसे भी ये बीज खरीदना है. वह उनसे उनके मोबाइल नंबर +91 98684 99036 पर संपर्क कर सकता है.